छत्तीसगढ़ ब्लड सेन्टर द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन

रायपुर
छत्तीसगढ़ ब्लड सेन्टर, अनुपम गार्डन के सामने, सी/ओ अग्रवाल हास्पिटल परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर के तत्वावधान में आज छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, व्यापार एवं विकास, नया रायपुर (अटल नगर), सेक्टर-24 में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल प्रस्तुत की।
इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

यह कार्यक्रम संघ के प्रबंध निदेशक श्री अनिल कुमार साहू के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि –
“रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। समाज में जागरूकता लाकर अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ना हमारा दायित्व है।”

शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा रक्त संग्रहण की सभी चिकित्सीय मानकों का पालन किया गया। आयोजन स्थल पर रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई थीं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे समय-समय पर रक्तदान कर समाजहित में योगदान देंगे।
छत्तीसगढ़ ब्लड सेन्टर ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की घोषणा की।

Admin

Recent Posts

मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…

23 minutes ago
जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

 डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…

24 minutes ago
सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

10 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

10 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

10 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

10 hours ago