मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने ग्वालियर एवं भिण्ड में किया मतगणना केन्द्र का निरीक्षण

भोपाल

विधानसभा निर्वाचन -2023

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने ग्वालियर और भिंड जिले में बनाए गए मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर दोनों जिलों में की जा रही तैयारियों का मुआयना किया और संबंधित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। आधा घंटे बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू की जायेगी।

ग्वालियर में महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में होगी मतगणना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बुधवार को महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) कॉलेज पहुँचकर ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना की तैयारियों का अवलोकन किया। राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उनके साथ ईवीएम स्ट्राँग रूम का निरीक्षण किया। राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन से कहा कि स्ट्राँग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वे पूरी तरह संतुष्ट है। सीसीटीव्ही कैमरे और एलईडी स्क्रीन से 24 घंटे वे स्ट्रांग रूम को देख रख रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने ईवीएम एवं डाक मतपत्र गिनने के लिये लगाईं गई टेबल, स्ट्राँग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम पहुँचाने के लिये बनाए गए अलग-अलग कारिडोर, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था, मतगणना परिसर में प्रवेश तथा मीडिया सेंटर सहित मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मतगणना सम्पन्न कराएँ। राजन ने कहा कि डाक मतपत्रों की गिनती तेजी से हो सके, इसके लिये भारत निर्वाचन आयोग ने टेबल बढ़ाने की अनुमति दे दी है। एमएलबी कॉलेज में हर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिये दो–दो गणना कक्ष बनाए गए हैं।

कमिश्नर ग्वालियर दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर रेन्ज डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल सहित अधिकारी मौजूद थे।

भिंड में आईटीआई परिसर में होगी मतगणना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भिण्ड के आईटीआई परिसर में बनाये गये मतगणना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रॉन्ग रूम के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखा एवं मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में लगे अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली।

राजन ने मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी के लिये बनायी गई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहें, किसी भी वजह से मतगणना प्रभावित नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाये। मतगणना स्थल के निरीक्षण के बाद जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का अवलोकन कर डाक मतपत्र की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

कमिश्नर चम्बल संभाग दीपक सिंह, आईजी चम्बल सुशांत कुमार सक्सेना, डीआईजी कुमार सौरभ, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक असित यादव, सीईओ जिला पंचायत मनोज सरियाम सहित अधिकारी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राजनांदगांव : महाभारत की कथाओं को पंडवानी के जरिए जीवंत पेश करती थीं तीजन बाई…

राजनांदगांव : महाभारत की कथाओं को पंडवानी के जरिए जीवंत पेश करती थीं तीजन बाई…

राजनांदगांव , एक्सपर्ट जिम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर छत्तीसगढ़ लोक विरासत की पंडवानी गायिका…

8 seconds ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी …

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी …

रायपुर । दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में…

1 minute ago
राजनांदगांव : ममता नगर में नाली और पेवर्स निर्माण का किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव : ममता नगर में नाली और पेवर्स निर्माण का किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव| शहर के ममता नगर औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज (नाली) एवं पेवर्स निर्माण का रविवार…

4 minutes ago
CG : 16 दिन बाद बदला फैसला: बारात लौटाने वाली मुस्कान ने उसी युवक से मंदिर में की शादी …

CG : 16 दिन बाद बदला फैसला: बारात लौटाने वाली मुस्कान ने उसी युवक से मंदिर में की शादी …

जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ में नशे में धुत दूल्हे की बारात लौटाकर चर्चा में आईं मुस्कान…

5 minutes ago
CG : चलती हाईवा में लगी भीषण आग, चालक समेत 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे …

CG : चलती हाईवा में लगी भीषण आग, चालक समेत 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर-रायगढ़…

8 minutes ago
CG : बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों की मौत, एक के शिकार की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग …

CG : बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों की मौत, एक के शिकार की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग …

महासमुंद। बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों (हिरण) की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच…

12 minutes ago