जबलपुर
म प्र पावर जनरेटिंग कम्पनी जबलपुर के मुख्यालय स्तिथ मुख्य अभियंता (ईधन प्रबंधन) कार्यालय को अंतराष्ट्रीय क्वालिटी स्टैण्डर्ड आई एस ओ 9001: 2015 प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ है । कार्यालय को यह प्रमाणपत्र उच्च स्तर के ईधन प्रबंधन,
कोल लोडिंग अनलोडिंग , कोल डिस्पैच, कोल टेस्टिंग, मोनिटरिंग व कोयले के स्टॉक की निगरानी करने व पावर प्लांटों में कोयले की निर्बाध आपूर्ति बनाये रखने के अंतराष्ट्रीय मानदंडों का पालन करने हेतु प्राप्त हुआ है ।
पूर्व में कम्पनी के दो कार्यालयों , मुख्य अभियंता (उत्पादन भंडार) व मुख्य अभियंता (संचालन संधारण- जल विधुत) को अंतराष्ट्रीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम 9001:2015 प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुका है । कम्पनी का यह तीसरा कार्यालय है जिसे आई एस ओ प्राप्त हुआ है ।
उक्त तीनो कार्यालय अंतराष्ट्रीय स्तर के मानदंडों का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं ।
कम्पनी के ईधन प्रबंधन कार्यालय को आई एस ओ प्रमाणीकरण होने पर प्रबन्ध निदेशक श्री मनजीत सिंह, निदेशक श्री सुबोध निगम व श्री मिलिंद भंदककर ने मुख्य अभियंता श्री हेमंत कुमार संकुले तथा ईधन प्रबंधन कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी एवं आगे भी इसी प्रकार उच्च स्तरीय क्वालिटी मानदंडों का पालन करते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी ।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…