मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में सरसी आइलैंड का लोकार्पण किया

शहडोल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शहडोल जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने ब्यौहारी में सरसी आइलैंड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद वे आमसभा में पहुंचेंगे।

31.68 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ब्यौहारी के सरसी आईसलैंड रिसोर्ट का लोकार्पण करने के बाद वे जन कल्याण पर्व पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 31.68 करोड़ रुपये की लागत से 22 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 320.17 करोड़ रुपये की लागत के 40 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

शहडोल का सरसी आइलैंड अंडमान निकोबार से कम नहीं
सीएम ने कहा कि शहडोल का ये सरसी आइलैंड अंडमान निकोबार से कम नहीं है। इसके शुरू होने से यहां अब पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। मैंने यहां 352 करोड़ के विकास कार्य जनता को सौंपे हैं।उन्होंने कहा कि मैने गीता जयंती मनाई लोगों को इसमें बुरा लगा। इसमें गलत क्या है।

छाती पर चढ़कर तुमको राम कृष्ण सुनाएंगे
लोगों को पहले राम पसंद नहीं थे कोर्ट गए, सुप्रीम कोर्ट गए। जब भगवान कृष्ण का नाम लेता हूं तो लोग विरोध करते हैं। कहते हैं ये राम और कृष्ण सुनाता है। तो सुनो तुम्हारी छाती में चढ़कर तुमको राम कृष्ण सुनाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि पता नहीं कांग्रेस वालों को क्या हो गया है। जब हिंदुओं पर बात आती है तो ये अपना मुंह छिपाए घूमते हैं। सीएम ने स्थानीय प्रशासन से कहा कि यहां जितने भी निर्माण कार्य होने वाले हैं सभी गुणवत्तापूर्वक होने चाहिए। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आयोजन में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला व्यवहारी विधायक शरद कॉल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नगरीकरण मौजूद रहे।

इसी प्रकार जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 2.79 करोड़ रुपये के 11 विकास कार्य, जिला खनिज प्रतिष्ठान के 1.96 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्य, मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण के 13.83 करोड़ रुपये की लागत से 10 विकास कार्य, लोक निर्माण विभाग 81.00 करोड़ रुपये की लागत से एक विकास कार्य एवं मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के 220.59 करोड़ रुपये की लागत से एक विकास कार्य शामिल है।

यह है सरसी आइलैंड की खासियत
यह आइलैंड बाणसागर डैम के बैकवाटर में बना हुआ है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और मैहर के करीब है ये आइलैंड।
पानी के बीच यह प्राकृति सुंदरता से भरा हुआ है।
सरसी आइलैंड पर 10 इको हट बनाए गए हैं।
एक हट का किराया साढ़े दस हजार रुपये के करीब है।
यहां पर्यटकों के लिए एक रेस्टोरेंट भी बनाया गया है।
इसके साथ ही बड़े कार्यक्रमों के लिए प्रेस कांन्फ्रेंस रूम भी है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : कीटनाशक सेवन कर बर्खास्त पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी करने की कोशिश …

CG : कीटनाशक सेवन कर बर्खास्त पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी करने की कोशिश …

दुर्ग। पुलिस विभाग से बर्खास्त किए गए आरक्षक ने अपने ही घर में कीटनाशक खाकर…

3 minutes ago
राजनांदगांव : बूढ़ा सागर में गंदगी फेंकने से बढ़ता जा रहा प्रदूषण, सफाई कराई जाए…

राजनांदगांव : बूढ़ा सागर में गंदगी फेंकने से बढ़ता जा रहा प्रदूषण, सफाई कराई जाए…

राजनांदगांव | शहर के प्रमुख जलाशयों में शामिल बूढ़ा सागर में लगातार कचरा और गंदगी…

5 minutes ago
CG : दोस्तों को रील बनाने कहा और पुल से नदी में कूदा युवक, मौत …

CG : दोस्तों को रील बनाने कहा और पुल से नदी में कूदा युवक, मौत …

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अंबेटिकरा पुल पर एक युवक के नदी में…

11 minutes ago
राजनांदगांव : बिजली गुल होने के कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान…

राजनांदगांव : बिजली गुल होने के कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान…

राजनांदगांव | भीषण गर्मी के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित…

15 minutes ago
CG : संकट में फिर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था …

CG : संकट में फिर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था …

रायपुर. शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट गहरा गया है. चेतावनी के बाद बुधवार सुबह…

17 minutes ago
राजनांदगांव : शहर की कई सड़कों पर अंधेरा होने की वजह से हादसे का खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव : शहर की कई सड़कों पर अंधेरा होने की वजह से हादसे का खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव| शहर की कई सड़कों पर अंधेरा होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता…

24 minutes ago