मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक्स प्रोफाइल में नाम के आगे लिखा मोदी का परिवार

भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकांटस एक्स प्रोफाइल में नाम के आगे लिखा मोदी का परिवार लिखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने सोशल मीडिया पर भाजपा की 'मोदी का परिवार' मुहिम के तहत अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बायो में मोदी का परिवार लिखा है। इस मुहिम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी सहित कई बड़े नेताओं ने भी अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिखा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार बताया था जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर मोदी का परिवार नाम की मुहिम शुरू की, इसी मुहिम के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपने सोशल मीडिया पर नाम के साथ मोदी का परिवार लिखा।
 
वीडी शर्मा बोले- पीएम ने पूरे देश को अपना परिवार माना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन जब शुरू होता है तो वह कहते हैं मेरे परिवार जनों। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है। इसलिए एक्स हैंडल प्रोफाइल पर लिख रहे है मोदी का परिवार। यह बात सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक्स हैंडल पर प्रोफाइल बदलने को लेकर कही। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव से लेकर के जो अपने ही परिवार में समाहित पार्टियां है उनके मन में केवल अपना परिवार है।

लेकिन मोदी के मन में पूरा देश एक परिवार है। उस परिवार के लिए समर्पित व्यक्तित्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। जिन्होंने अपने जीवन के एक-एक पल, एक-एक क्षण इस भारत माता के लिए देश के लिए समाज के लिए गरीबों के कल्याण के लिए लगाया है। इसलिए मेरा परिवार यह कैंपेन भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश के अंदर किया है। छोटे मन के लालू यादव जैसे लोगों के लिए क्या कहा जाए। जो केवल और केवल अपने बेटी बेटा तक सीमित है। लेकिन प्रधानमंत्री के बड़े संदर्भ में उनका मन उनका हृदय और उनका काम दुनिया के अंदर बड़ा है और प्रधानमंत्री के लिए पूरा देश एक परिवार है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अपनी एक्स हैंडल प्रोफइल बदलकर नाम के मोदी का परिवार लिख दिया है।

kgnews

Recent Posts

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

मंदसौर  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील का धनवाड़ा गांव एक बार फिर…

33 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज युवाओं ने दिया मतदान जागरूकता…

52 minutes ago
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

1 hour ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

1 hour ago
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

11 hours ago