वार्ड 33 के पार्षद का ओम नगर में हुआ विवाद

भोपाल

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 33 में एमआईसी सदस्य ने भाजपा बूथ अध्यक्ष को चांटा जड़ने का मामला सामने आया है। यह मामला विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष के पास तक पहुंच गया है। दरअसल वार्ड 33 के स्थानीय पार्षद आरके सिंह बघेल ओम नगर में नाली निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी रहवासियों ने स्ट्रीट लाइट बंद समेत कई शिकायतों की झड़ी लगा दी।

इस बीच बूथ अध्यक्ष और पार्षद के बीच शिकायत को लेकर बहस होने लगी। तभी गुस्से में आकर पार्षद आरके बघेल ने अनिल वरडे बूथ अध्यक्ष ओम नगर 131 वार्ड 33 दक्षिण-पश्चिम विधानसभा चांटा मार दिया। इससे नाराज लोगों ने पार्षद का विरोध शुरू नारे बाजी की, पार्षद को मौके से लौटा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार वरडे ने विधायक सबनानी को लिख पत्र में लिखा कि महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर संपर्कचल रहा था, तभी बघेल आए, जब जनता ने शिकायत की तो मुझे मारा।

थाने, विधायक और संगठन में शिकायत
स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत थाने में की है। इसके साथ ही विधायक भगवान दास सबनानी और भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के पास भी यह मामला पहुंच गया है। आज सुबह बड़ी संख्या में लोग विधायक के पास शिकायत करने पहुंचे।

कई कांग्रेसी नेता भी थे साथ…
सूत्रों की मानें तो भाजपा पार्षद बघेल के साथ मौके पर कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी साथ थे। जिन पर धमकाने का आरोप लगाया जा रहा है।

इधर, बघेल बोले-चांटे की बात झूठी
महापौर परिषद के सदस्य बघेल ने कहा कि वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने गया था, तभी वहां कुछ लोग हंगामा करने लगे तो उनको समझाया। लेकिन चांटा मारने जैसा कोई मामला नहीं हुआ।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

5 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

5 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

5 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

6 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

6 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

6 hours ago