भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस पैरालंपिक- 2024 में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पेरिस पैरालंपिक-2024 भारत के लिए अद्भुत, ऐतिहासिक और अविस्मरणीय उपलब्धियों से भरा रहा है। हम सभी गौरवान्वित हैं कि भारत के होनहार पैरा एथलीटों ने अविश्वसनीय प्रदर्शन कर 29 पदक प्राप्त किए, जो इस विश्व स्तरीय खेल आयोजन में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ और ऐतिहासिक प्रदर्शन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने माँ भारती का मान बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे भावी खिलाड़ी सफल पैरा एथलीटों के साहस और समर्पण से प्रेरित होकर भारत का झंडा पूरे विश्व में फहराएंगे।
बिलासपुर. संविदा नियुक्त एक महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियमितीकरण की मांग को लेकर दायर याचिका…
भोपाल एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह…
छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न रायपुर छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बैठक आज मंत्रालय…
बिलासपुर. अमानक खाद पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनपुर की दुकानों से…
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ.…
बस्तर और जनजातीय समाज के लिए चार दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल :…