मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया तिरंगा यात्रा को रवाना
मुख्यमंत्री ने भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वेश में आए बच्चों को किया दुलार
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारत माता चौराहे से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का तिरंगा लहराकर एवं आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक भगवान दास सबनानी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत माता के वेश में आयी बालिका को तिरंगा सौंपते हुए उसे दुलार किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में आए स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित किया। भारत माता चौराहे से शौर्य स्मारक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, वरिष्ठ जन, महिलाएं तथा बच्चे शामिल थे।
भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देशभक्ति की धुन पर तिरंगा लहराते युवा राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार कर रहे थे। जन-जन के अभियान के रूप में अपने गंतव्य की ओर अग्रसर यात्रा से क्षेत्र का वातावरण उत्साह और उमंग से परिपूर्ण था।
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और…
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय तो है, लेकिन तेज बारिश का दौर…
रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…
रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…