राजधानी भोपाल के वन विहार में तितलियों का पहला सर्वे, 27 प्रजातियां हुईं चिह्नित

भोपाल
 झीलों की नगरी भोपाल की जैव विविधता को जानने के लिए भोज वेटलैंड में तितलियां की गणना शुरू हो गई है। यह गणना बारिश के मौसम में शुरू होती है, जो कि नवबंर तक जारी रहती है। वन विहार में भोपाल बर्ड्स के तत्वावधान मे तितली सर्वे का पहला चरण आयोजित किया गया। इस सर्वे में तितलियों की 27 प्रजातियों को चिह्नित किया गया।

इस सर्वे में तितलियों पर कार्य करने वाले शोधकर्ताओं, विधार्थियों एवं विज्ञानियों ने भाग लिया। वन विहार के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभागियों द्वारा आयोजित यह सर्वे पोलार्ड वाक पद्धति से किया। सर्वे के बाद उद्यान में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों एवं उनकी संख्या को एकत्रित कर रिपोर्ट बनाने कार्य किया जाएगा।

सर्वे की यह खासियत
राष्ट्रीय उद्यान के तितली सर्वे के प्रथम चरण में लगभग 27 प्रजातियों को चिह्नित किया गया। इस सर्वे की खास बात यह है कि इसमें तितलियों के जीवन चक्र जैसे अंडे, कैटरपिलर, प्यूपा आदि को भी क्षेत्र वार चिह्नित किया जा रहा है एवं इनके होस्ट और नेक्टर प्लांट की सूची भी तैयार की जा रही है। सर्वे में स्रोत व्यक्ति के रूप में डा. संगीता राजगीर एवं मो. खालिक उपस्थित रहे। इस दौरान सुनील कुमार सिन्हा, सहायक संचालक, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये प्रजातियां चिह्नित
कॉमन टाइगर, स्ट्राइप टाइगर, कामन क्रो, कामन ग्रास येलो, कामन जेजेबेल, पीकॉक पेन्सी, कॉमन लेपर्ड, डिनाइड एग फ्लाई, लाइम बटरफ्लाई, पायनियर, कामन एमिग्रेंट, बेरोनेट, येलो पैन्सी, ब्लू पैन्सी, ग्रे पैन्सी, त्वानी कोस्टर, कामन फोर रिंग, साइक आदि।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: butterflies

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

33 minutes ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

58 minutes ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

1 hour ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

2 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

2 hours ago