मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेल्फ मैनेजमेंट थ्रू सेल्फ इवेलुएशन पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुस्तक "सेल्फ मैनेजमेंट थ्रू सेल्फ इवेलुएशन" का समत्व भवन में विमोचन किया। डॉ. विक्रांत सिंह तोमर की "आत्मबोध" पर केंद्रित इस पुस्तक का आमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने लिखा है। डॉ. भागवत ने पुस्तक को नई पीढ़ी के युवाओं के स्व-मूल्यांकन के लिए उपयोगी साधन निरूपित किया है।

भारतीय आध्यात्मिक अवधारणाओं पर अंग्रेजी में प्रकाशित इस पुस्तक के 7 अध्याय हैं। प्रश्नावली के स्वरूप में यह पुस्तक त्रिगुण अर्थात्सत्वगुण, रजोगुण व तमोगुण तथा कर्ताभाव के आधार पर स्वयं के व्यक्तित्व को जानने, स्थितप्रज्ञ की अवधारणा के आधार पर अपने मस्तिष्क और विचारों के परीक्षण तथा विक्षेप-पंचक्लेश विकार के आधार पर स्वयं के संघर्षों से अवगत होने का अवसर प्रदान करती है। इसी प्रकार आध्यात्मिक अभ्यास, अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिगृह, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर परिधान पर केन्द्रित अध्यायों में भी सरल व रूचिकर तरीके से प्रस्तुत प्रश्नों के माध्यम से स्व से अवगत होने का मौका यह पुस्तक देती है। साथ ही यह पुस्तक कर्म व ज्ञान योग तथा भक्ति के माध्यम से स्वयं के उत्थान और कुंडलिनी द्वारा अपनी क्षमताओं के परीक्षण का भी अवसर प्रदान करती है। पुस्तक प्रभात प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक के विमोचन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लेखक डॉ. तोमर ने अंगवस्त्रम भेंट कर अभिवादन किया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

8 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

9 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

9 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

9 hours ago