टीकमगढ़ : महोबिया में टापू पर फंसे दो लोग, एनडीआरएफ की टीम ने बचाया

टीकमगढ़
कुड़ीला थाना क्षेत्र के महोबिया गांव में दो लोगाें के टापू पर फंसे होने के चलते पूरी रात से कलेक्टर अवधेश शर्मा और एसपी रोहित काशवानी डेरा डाले हुए हैं। पूरी रात से दो लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद अब गुरुवार को सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंची हैं। एनडीआरएफ के दल ने टापू पर से फंसे लोगों को निकाल लिया।

वहीं धसान नदी पर बने हुए बान सुजारा बांध के गेट भी अब ढ़ाई मीटर से आधा मीटर खोलकर पानी निकाला जा रहा है। बान सुजारा बांध के ईई आरएस शेजवार ने बताया कि ऊपरी हिस्से से पानी कम आने के चलते अब बान सुजारा बांध से कम पानी छोड़ा जा रहा है।

बता दें कि दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति है। बुधवार को धसान नदी के पचेर घाट की तरफ से टापू पर फंसे चार लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया। वहीं अब छतरपुर मार्ग 24 घंटों से बंद है। खरीला पुल के ऊपर से करीब तीन फीट पानी बह रहा है।

ऐसे में दोनों तरफ बेरीकेट्स लगातार आवागमन रोका गया। झांसी मार्ग पर पूनोल नाला उफान पर होने से झांसी मार्ग भी अवरुद्ध हुआ। साथ ही कुंडेश्वर रोड पर जमडार नदी भी उफान पर है।

कलेक्टर अवधेश शर्मा के अनुसार अतिवृष्टि के चलते 12 सितंबर को स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है।साथ ही गांवों में पंचायत सचिव, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी सहित राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित कर बारिश को लेकर अलर्ट रहने के साथ ही कंट्रोल रुम में जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।कुड़ीला थाना प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, एसडीओपी महोबिया गांव में कैंप लगाए हुए हैं। जहां पर दो लोगों के टापू पर फंसे होने के चलते उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू शुरु हो गया है।

मिडिया तालाब से रेस्क्यू किया

मिडिया तालाब में बुधवार रात 9 लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद एसटीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी गिरजाशंकर बाजपेई ने बताया कि रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रेस्क्यू चला। इस दौरान नाव की मदद से मुल्ला रैकवार उम्र 40 साल, राजा बेटी उम्र 40 साल, रामस्वरूप 22 साल, मोहन उम्र 30 साल, सुखवती 23 साल, राजकुमारी 16 साल, जीतू 10 साल, ज्योति 12 साल, खिरगिया उम्र 85 साल सभी निवासी लिधौरा को सुरक्षित तरीके से बाहर निकल गया।

24 घंटों में 4.0 इंच औसत वर्षा

जिले में बीते 24 घंटे के दौरान करीब 4.0 इंच औसत बारिश रिकार्ड की गई है। भू-अभिलेख अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में टीकमगढ़ तहसील में 53.0 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान में 29.0 मिलीमीटर, बल्देवगढ़ में 39.0 मिलीमीटर, खरगापुर में 41.0 मिलीमीटर, जतारा में 17.0 मिलीमीटर, मोहनगढ़ में 98.0 मिलीमीटर, लिधौरा 92.0 मिलीमीटर और पलेरा में 22.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

16 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

16 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

16 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

16 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

16 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

16 hours ago