अंगदान दूसरे के जीवन में रौशनी करने जैसा अनमोल दान : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

अंगदान दूसरे के जीवन में रौशनी करने जैसा अनमोल दान : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री शुक्ल: अंगदान है दूसरे के जीवन में उजाला करने का अनमोल दान

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अंगदान को बताया जीवन बदलने वाला अनमोल दान

विश्व अंगदान दिवस पर भोपाल में हुआ कार्यक्रम

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में अलग-अलग प्रकार के दानों को उनके महत्व के हिसाब से परिभाषित किया गया है। अंगदान कर दूसरे के जीवन में रौशनी लाना अनमोल और अमूल्य दान के बराबर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंगदान के महत्व के प्रति जन-जागरूकता लाये जाने की बेहद आवश्यकता है। राज्य सरकार ने हाल ही में देहदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर देने का निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल बुधवार को भोपाल में बंसल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित विश्व अंगदान दिवस को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अंगदान करने वालों का सम्मान भी किया गया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार अंगदान के जरिये लोगों के जीवन को बचाने के लिये प्रतिबद्ध है। हाल ही में पीएमएयर एम्बुलेंस के माध्यम से जबलपुर से भोपाल, भोपाल से इंदौर ग्रीन कॉरीडोर बनाकर जीवन रक्षा की गई। उन्होंने अंगदान के क्षेत्र में बंसल अस्पताल के श्रेष्ठ प्रयासों की सराहना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में काउंसलर की व्यवस्था की जायेगी, जिसके माध्यम से लोगों को अंगदान करने और शरीर पर उनके वास्तविक प्रभाव के बारे में जानकारी दी जायेगी।

प्रारंभ में बंसल अस्पताल के एमडी सुनील बंसल ने बताया कि बंसल अस्पताल ने 400 से अधिक ऑर्गन ट्रांसप्लांट किये हैं। कार्यक्रम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. पंकज शुक्ला एवं अन्य चिकित्सकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में यह बात भी प्रमुख रूप से रखी गई कि अंगदान के लिये स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायें। इसके लिये एक हेल्पलाइन भी शुरू की जा सकती है। इसके माध्यम से अंगदान करने वाले परिवारों को इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिल सके। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार शरद द्विवेदी ने किया।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Shukla

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

2 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

2 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

2 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

2 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

2 hours ago