मुख्यमंत्री डॉ. यादव दक्षिण भारत की प्रमुख औद्योगिक हस्तियों से करेंगे रूबरू चर्चा

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के लिए सतत् प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 जुलाई 2024 को कोयम्बटूर में " इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटिज इन मध्यप्रदेश" का शुभारंभ करेंगे। इस सेशन में अब तक 700 से अधिक निवेशकों और उद्यमियों ने पंजीयन कराया है। यह आयोजन फरवरी 2025 में होने वाली "इन्वेस्ट मध्यप्रदेश: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" के रोड-टू-जीआईएस श्रृंखला का हिस्सा है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई के रोड शो में निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद किया था।

फ़रवरी 2025 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए रीजनल इंडस्ट्रियल कान्क्लेव, देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में रोड शो एवं इंटरेक्टिव सेशन से सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया जा रहा है। इन आयोजनों में निवेशकों और उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के संसाधनों, उपलब्ध अवसरों, कुशल कार्यबल, सरकार की सकारात्मक पहल, विकासपरक दृष्टिकोण और सहयोगी वातावरण से अवगत कराया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों से अवगत कराना और राज्य की प्रगति में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे और राज्य की "एक-जिला-एक-उत्पाद" (ओडीओपी) योजना पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के कुशल कार्यबल, प्रचुर संसाधनों और अनुकूल औद्योगिक वातावरण पर विशेष जोर देंगे।

निवेश के लिये उद्योगपतियों से मुलाकात का यह कार्यक्रम मुंबई के बाद दक्षिण भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्र कोयम्बटूर में आयोजित किया जा रहा है, जो टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए प्रसिद्ध है। इस कार्यक्रम में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क, आईटी पार्क, टेक्सटाइल एवं गारमेंट, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेशकों को आकर्षित करने के प्रयास किए जाएँगे।

मेसर्स बेस्ट कॉर्पोरेशन एवं मेसर्स क्राफ्ट्समैन के प्रतिनिधि मध्यप्रदेश के अपने अनुभव साझा करेंगे। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अधिकारी मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुतिकरण देंगे। इंटरेक्टिव-सत्र में "एडवांटेज मध्यप्रदेश" पर केन्द्रित लघु फिल्म के माध्यम से उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

13 minutes ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

16 minutes ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

26 minutes ago
CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

27 minutes ago
CG : अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त, जिला प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

CG : अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त, जिला प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…

30 minutes ago
CG : 4 जून को जिला पंचायत सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

CG : 4 जून को जिला पंचायत सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

एमसीबी/ जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 जून 2026 को आयोजित की…

32 minutes ago