मुख्यमंत्री ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ

रायपुर,

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैम्प के समीप स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए।

स्टेट हैंगर के प्रारम्भ होने से राज्य में विशेष विमान द्वारा वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएँ अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी। इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा भी समाप्त होगी।

उल्लेखनीय है कि स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया था। तथापि, इसके परिचालन के लिए आवश्यक डीजीसीए (DGCA) और बीसीएएस (BCAS) की विभिन्न अनुमतियाँ हाल ही में 31 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुईं है। अनुमतियां मिलने के पश्चात अब हैंगर का नियमित परिचालन आरम्भ किया गया है।

नवनिर्मित स्टेट हैंगर को टैक्सी वे ‘E’ के माध्यम से एयरपोर्ट रनवे से जोड़ा गया है, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट अधिक सुगमता से हो सकेगा और एयरपोर्ट परिसर के भीतर अलग व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

राज्य शासन के स्वामित्व वाले विमान एवं हेलीकॉप्टरों के रखरखाव के लिए भी यह नया स्टेट हैंगर उपयोग में लाया जाएगा। इससे अब एयरपोर्ट परिसर के भीतर स्थित किराए के स्टेट हैंगर पर निर्भरता समाप्त होगी।

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के उप सचिव सूरज साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Admin

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

2 hours ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

2 hours ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

2 hours ago
महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

3 hours ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

3 hours ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

3 hours ago