रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की पुस्तक छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के अतीत को समेटने के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय को श्री पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर केंद्रित यह उनकी 6वीं पुस्तक है जिसमें छत्तीसगढ़ के महापुरुषों, पर्यटन स्थल, प्राचीन इतिहास, राज-परिवार, मंदिरों के इतिहास से सम्बंधित जानकारियां संकलित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तक में छत्तीसगढ़ के कई अनछुए पहलुओं सहित राज्य के सभी मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रमुख राजनीतिक घटनाओं, राजनेताओं व साहित्यकारों का भी उल्लेख है। इस अवसर पर प्रियंका कौशल, विशाल यादव सहित स्नेहा पांडे तथा मास्टर अंश पांडे भी उपस्थित थे।
रायपुर। CM साय ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री पवन साय को जन्मदिन की बधाई दी। X…
अंबागढ़ चौकी , गायत्री शक्तिपीठ अंबागढ़ चौकी में मां गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर…
रायपुर। बीती रात नृशंस तरीके से युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना डब्लू…
राजनांदगांव , ग्राम पंचायत बाटगांव में साल 2025 में रोपे गए 1400 में से 1300…
राजनांदगांव| शहर के रहने वाले 30 वर्षीय अंकित देवांगन रोज बाइक से डोंगरगांव से राजनांदगांव…
रायपुर। गोलबाजार इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। महिला मीडियाकर्मी अपनी बच्ची…