मुख्यमंत्री शिवराज बोले- ग्वालियर के कार्यक्रमों में जिले के लोगों का बेहतर हो प्रतिनिधित्व

भोपाल.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्वालियर में 24 जून को होने वाले कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थित रूप से हों। सभी व्यवस्थाएँ बेहतर की जाये। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ग्वालियर कमिश्नर, कलेक्टर और अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रमों में ग्वालियर जिले के लोगों का बेहतर प्रतिनिधित्व हो। बैठने की बेहतर व्यवस्था हो। साथ ही बारिश की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाये। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी, ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नर्मदा घाटी विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर शामिल होंगे।

बताया गया कि मुख्यमंत्री चौहान 24 जून को ग्वालियर में मेला ग्राउंड/ बेहटा में महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान दो अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण और हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : जगदम्बा में स्टार्टअप कार्यशाला…

CG : जगदम्बा में स्टार्टअप कार्यशाला…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । डीपीआईआईटी एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र…

15 seconds ago
CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 31 जुलाई तक…

CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 31 जुलाई तक…

दुर्ग । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत 18 प्रकार के विभिन्न संविदा पदों पर…

2 minutes ago
CG : सूदखोरी से परेशान युवक की आत्महत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार …

CG : सूदखोरी से परेशान युवक की आत्महत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार …

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सूदखोरी और मानसिक प्रताड़ना से जुड़े आत्महत्या के मामले…

3 minutes ago
CG : रोजगार मेला 22 जुलाई को, 495 पदों पर होगी भर्ती…

CG : रोजगार मेला 22 जुलाई को, 495 पदों पर होगी भर्ती…

बिलासपुर । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 22 जुलाई 2026 को सवेरे…

4 minutes ago
CG : फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड का खुलासा, वकील-बैंककर्मी समेत 4 गिरफ्तार …

CG : फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड का खुलासा, वकील-बैंककर्मी समेत 4 गिरफ्तार …

बिलासपुर । फर्जी सर्पदंश से मौत दिखाकर शासन से मुआवजा दिलाने वाले गिरोह का पुलिस…

5 minutes ago
CG : पात्र हितग्राहियों को नियमित मिल रहा पेंशन योजनाओं का लाभ…

CG : पात्र हितग्राहियों को नियमित मिल रहा पेंशन योजनाओं का लाभ…

बिलासपुर । समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा…

6 minutes ago