मुख्यमंत्री शिवराज बोले- ग्वालियर के कार्यक्रमों में जिले के लोगों का बेहतर हो प्रतिनिधित्व

भोपाल.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्वालियर में 24 जून को होने वाले कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थित रूप से हों। सभी व्यवस्थाएँ बेहतर की जाये। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ग्वालियर कमिश्नर, कलेक्टर और अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रमों में ग्वालियर जिले के लोगों का बेहतर प्रतिनिधित्व हो। बैठने की बेहतर व्यवस्था हो। साथ ही बारिश की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाये। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी, ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नर्मदा घाटी विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर शामिल होंगे।

बताया गया कि मुख्यमंत्री चौहान 24 जून को ग्वालियर में मेला ग्राउंड/ बेहटा में महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान दो अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण और हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : अंशकालिक स्पेशल एजुकेटर भर्ती, आवेदन 27 जुलाई तक…

CG : अंशकालिक स्पेशल एजुकेटर भर्ती, आवेदन 27 जुलाई तक…

बिलासपुर । जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के 6 पीएमश्री विद्यालयों में…

4 minutes ago
CG : शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है पंजीकृत श्रमिकों को ई-केवाईसी कराना…

CG : शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है पंजीकृत श्रमिकों को ई-केवाईसी कराना…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग के निर्देशानुसार जिले में पंजीकृत श्रमिकों के डेटाबेस को…

6 minutes ago
CG : आयुष्मान भारत वय वंदन योजना में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला राज्य में प्रथम…

CG : आयुष्मान भारत वय वंदन योजना में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला राज्य में प्रथम…

आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70 वर्ष या ज्यादा आयु के बुजुर्ग को प्रतिवर्ष ₹5…

9 minutes ago
मोहला : कलेक्टर ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा…

मोहला : कलेक्टर ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा…

अव्यवस्थित लैब को देखकर जताई नाराजगी, व्यवस्थित करने के दिए निर्देश मोहला । कलेक्टर तुलिका…

12 minutes ago
CG : दो माह से वेतन नहीं मिलने पर ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, गेवरा परियोजना का काम ठप …

CG : दो माह से वेतन नहीं मिलने पर ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, गेवरा परियोजना का काम ठप …

कोरबा । एसईसीएल की गेवरा परियोजना में साइलो (SILO) और सीएचपी (CHP) निर्माण कार्य में…

15 minutes ago
राजनांदगांव: किराए पर रहने वालों का घर का सपना पूरा, पीएम आवास की राशि किश्तों में मिलेगी

राजनांदगांव: किराए पर रहने वालों का घर का सपना पूरा, पीएम आवास की राशि किश्तों में मिलेगी

राजनांदगांव. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किराएदारों को बड़े पैमाने पर पीएम आवास के मकान…

15 minutes ago