मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन

रायपुर,

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा–2025 के लिए तैयार किए गए संदर्भ ग्रंथ “गाय धर्म एवं विज्ञान” के नवीनतम संस्करण का अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विमोचन किया।

मुख्यमंत्री साय ने ग्रंथ को गौ विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों और समाज के लिए उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की और इसे ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर ग्रंथ के संपादक  सुबोध राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक में गौ की उत्पत्ति से जुड़े पौराणिक तथ्यों के साथ-साथ गाय के दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र पर हुए विभिन्न वैज्ञानिक शोधों को प्रमाणों सहित बच्चों के अध्ययन हेतु सरल एवं व्यवस्थित रूप में संकलित किया गया है। इसके साथ ही गौ-आधारित कृषि, पंचगव्य उत्पादों का वैज्ञानिक विश्लेषण तथा गौ के पर्यावरणीय महत्व को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संयोजक अन्ना सपारे, मनोज पाण्डेय,  हार्दिक कोटक, मन्मथ शर्मा, दुलार सिंह सिन्हा, हेमराज सोनी, विक्रम केवलानी,  अनुज तुलावी, रेवा यादव, विक्रांत शर्मा, श्याम अड़ेपवार, शंभु दास महंत सहित संपादक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Admin

Recent Posts

CG : फर्जी चीफ सेक्रेटरी गिरफ्तार, ये महिला ऐंठ रही थी बेरोजगारों से मोटी रकम …

CG : फर्जी चीफ सेक्रेटरी गिरफ्तार, ये महिला ऐंठ रही थी बेरोजगारों से मोटी रकम …

बालोद। जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे…

36 seconds ago
CG : 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल से जिलेभर में अभियान की शुरुआत …

CG : 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल से जिलेभर में अभियान की शुरुआत …

बेमेतरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु…

6 minutes ago
CG : बिलासपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार …

CG : बिलासपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला…

11 minutes ago
मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

18 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे 11,470…

19 minutes ago
CG : फरार हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद …

CG : फरार हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद …

रायपुर। राजधानी रायपुर में लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट को…

20 minutes ago