मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होने किया आमंत्रित

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे माननीय उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी ने स्नेहपूर्वक छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय है कि देश के माननीय उपराष्ट्रपति अपनी गरिमामयी उपस्थिति से राज्योत्सव के समापन समारोह को अविस्मरणीय बनाएंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Admin

Recent Posts

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर* 

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर*

*राजनांदगांव* राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच *चंद्रशेखर मालेकर*…

30 minutes ago
MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

भोपाल  मध्यप्रदेश में वित्तीय प्रबंधन की दिशाा में मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए…

44 minutes ago
23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 को ब्राह्मण मिलनोत्सव में संभाग से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे,  आनन्देश्वर महाराज मुख्य अतिथि…

50 minutes ago
माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण वृक्ष सदा शंकर…

54 minutes ago
CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को…

1 hour ago
CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

जशपुर। जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू…

1 hour ago