कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

रायपुर 

 दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इससे मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को परिजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की विशेष सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि शासन के नियमानुसार दी जाने वाली 4-4 लाख रुपये की सहायता के अतिरिक्त होगी।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को परिजनों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

Admin

Recent Posts

मोहला : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों के लिए 19 को साक्षात्कार…

मोहला : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों के लिए 19 को साक्षात्कार…

मोहला । शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर में…

24 minutes ago
मोहला : बम्बू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकित…

मोहला : बम्बू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकित…

28 जुलाई तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति मोहला । छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा…

25 minutes ago
CG : मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

CG : मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

28 minutes ago
राजनांदगांव : सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण …

राजनांदगांव : सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण …

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित…

29 minutes ago
राजनांदगांव : विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक पंजीयन …

राजनांदगांव : विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक पंजीयन …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज…

32 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में एक दिन में आयोजित हुई 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं …

राजनांदगांव : जिले में एक दिन में आयोजित हुई 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

34 minutes ago