भोपाल
शासकीय जे. पी. जिला चिकित्सालय, भोपाल में ‘सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ’ कार्यक्रम सत्र जुलाई-दिसंबर 2024 के तहत स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। संचालक आईईसी डॉ. रचना दुबे ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े में प्रशिक्षणार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और पैदल मार्च के माध्यम से ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ का संदेश आमजन तक पहुँचाया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता ही सेवा 2024 के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करना और आमजन में स्वच्छता के लिए अपेक्षित आचरण को जीविका में शामिल करने के लिए प्रेरित करना है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के सहयोग से संचालित स्वच्छता पखवाड़े के इस कार्यक्रम में इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बिनी टॉम्स, डॉ. अंशुमन उपाध्याय और श्री सुभाष रंजन नायक उपस्थित रहे।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…