ग्वालियर
मानसून में बरसात की दृष्टि से सबसे मजबूत आसार वाले जुलाई और अगस्त के महीने कमजोर गुजरने के बाद अब सितंबर की बारिश ने सारी कसर पूरी कर दी है। आज सुबह तक ग्वालियर में 718 मिलीमीटर से अधिक बरसात होने के बाद अब भी अंचल के अनेक जिलों में बादल छाए हुए हैं। इस बीच ग्वालियर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में आज भी बरसात होने की संभावना बनी हुई है।
वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले 48 घंटों के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न जिलों में कहीं-कहीं बरसात हो सकती है। साथ ही कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार अभी और दो-तीन दिन तक बने सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की नवीनतम जानकारी के अनुसार मानसून की वापसी 17 सितंबर की अपनी सामान्य तिथि से तीन दिन बाद शुरू हुई। बता दें कि देश में साल भर में होने वाली बारिश का 70 प्रतिशत हिस्सा मानसून के दौरान होने वाली बरसात का होता है। इस मामले में ग्वालियर और चंबल संभाग इस बार काफी पिछड़े हुए थे।
मौसम विभाग के अनुसार अभी 23 सितम्बर को भी कई इलाकों में विदाई वाला मानसून अपना रंग दिखा सकता है। ऐसे में आने वाले 24-48 घंटों के दौरान अंचल में अधिकांश से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश एवं आकाशीय बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी की संभावना है। वहीं 29 सितम्बर तक मध्यप्रदेश में अधिकांश से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गतिविधियां जारी रहने के बाद शुष्क मौसम की संभावना है।
वर्तमान मौसम परिस्थितियां
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से युवाओं…
दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त एसएन राठौर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा गुरुवार, 11 जून 2026 को बी.एड. एवं…
बलौदाबाजार। बैंक द्वारा ग्राहक के ओवर ड्राप्ट खाते से बिना जानकारी राशि काटे जाने एवं…
रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात पानी की मेन पाइप लाइन…
कोंडागांव. फरसगांव क्षेत्र के एक किसान की मौत ने ग्रामीण अंचलों में बढ़ते मानसिक दबाव…