पदोन्नति को लेकर भी सीएम डॉ मोहन का बड़ा ऐलान

भोपाल

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। यह घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू हो रही है। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में की है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि- आठ से 10 साल पुरानी मांगों को हमने पूरा किया है। अपने काम की दक्षता के बलबूते पर प्रदेश को सरकारी कर्मचारी आगे बढ़ रहे हैं। मैने घोषणा की है कि केंद्र सरकार के समान सभी 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यह दो किस्तों में मिलेगा। पहली 01 जुलाई 2024 से 03 प्रतिशत फिर 01 जनवरी 2025 से 02 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। इसी तरह एरियर्स का भुगतान भी पांच किस्तों में किया जाएगा।

पदोन्नति के द्वारा खोले जाएंगे
सरकारी कर्मचारी अधिकारियों का साल 2016 से पदोन्नति के मसलों से मामला उलझा हुआ है। इसके लिए मंत्रिमंडल की समिति बनाई थी। दोनों वर्गों से बात कर रहे हैं। हम बीच का रास्ता निकल रहे हैं। पदोन्नति के द्वारा भी खोले जाएंगे।भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्द घोषणा का अवसर आएगा।

लव जिहाद की अनुमित किसी को नहीं
सीएम डॉ मोहन यादव का ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद की अनुमति नहीं है। जो भी करता पाएगा उसको छोड़ने वाले नहीं है। वह किसी स्थान पर भी हों। जो राज्य से अंदर है या राज्य के बाहर हैं। हर जगह से पकड़ने का यह हमारा संकल्प है। मध्य प्रदेश सुशासन के लिए जाना जाता है, जहां अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

किसानों को सोलर पंप की सौगात
किसान बिजली को लेकर सरकार पर निर्भर रहता है। 32 लाख किसानों को हमारी सरकार रात में आत्मनिर्भर बनाएगी। डेढ़ से 2 लाख किसान ऐसे हैं जो दो हॉर्स पावर 5 हॉर्स पावर के हैं। इन्हें सोलर पंप देकर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे। 32 हजार किसानों ने पहले पंजीयन कराया था। जिन्होंने पहले पंजीयन कराया है उन्हें पहले सोलर पंप दिया जाएगा। किसानों को एक लाख कनेक्शन हम तुरंत जारी करने वाले हैं। सिर्फ 10 परसेंट राशि पर सोलर पंप की सौगात किसानों को मिलेगी। प्रदेश का किसान बिजली समेत अन्य मामलों पर भी आत्मनिर्भर बनेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

6 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

26 minutes ago
CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…

35 minutes ago
CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

55 minutes ago
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…

56 minutes ago
CG : जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र …

CG : जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र …

बीजापुर । बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में…

59 minutes ago