सीएम डॉ. मोहन यादव और वीडी शर्मा ने मेनिफेस्टो में भारत के विजन को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया

भोपाल
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने दिल्ली में संकल्प पत्र जारी किया। मेनिफेस्टो के जरिए 2047 तक के विकसित भारत के विजन को बताने के लिए भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

जिसे पार्टी ने संकल्प पत्र नाम दिया, आज मप्र भाजपा ने इसे भोपाल में लॉन्च किया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जहाँ संकल्प पत्र को  मोदी जी की गारंटी पूरी होने की गारंटी वाला संकल्प पत्र बताया वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ये संकल्प पत्र बीजेपी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है।

प्रदेश मुख्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र लॉन्च किया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा की तरह इस बार भी जनता से सुझाव लेकर इस संकल्प पत्र को जारी किया है, संकल्प पत्र को 2047 के विकसित भारत के लिहाज से बनाया गया है, उन्होंने बताया कि हमने नमो एप और सुझाव पेटियां से मिले सुझावों के आधार पर बनाया है।

MP में 1100 जगहों पर लगाई सुझाव पेटियां मिले 26 हजार सुझाव

वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा ने एमपी में 1100 जगहों पर सुझाव पेटियां लगाई थी जिसमें  26 हजार सुझाव मिले थे और मध्य प्रदेश से मिले महत्वपूर्ण सुझाव भी संकल्प पत्र में जोड़े गए हैं, उन्होंने कहा कि ये 5 साल की मोदी की गारंटी का संकल्प पत्र है उन्होंने कहा कि पूरा संकल्प पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के विकास के लिए समर्पित है ये भाजपा के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित संकल्प पत्र है।

पीएम मोदी ने 10 साल में सरकार के जरिए देश का विश्वास जीता है : सीएम यादव

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आमतौर पर पार्टियाँ चुनाव पार्टी घोषणा पत्र जारी करती हैं लेकिन मोदी जी ने संकल्प पत्र नाम दिया, क्योंकि ये मोदी जी की गारंटी पूरी होने की गारंटी का संकल्प पत्र है, पीएम मोदी ने 10 साल में सरकार के जरिए देश का विश्वास जीता है उसका संकल्प पत्र है, उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में जो काम एमपी सरकार को मिले हैं वे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के समय काफी हद तक काम हुए हैं, अब हम भी उन कामों को पूरा करने का काम कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सभी प्रकार के टूरिज्म की खूब संभावना

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जान फूंकी, टूरिज्म और हेरिटेज को भी एमपी में बढ़ावा मिला, बाबा महाकाल के महालोक के बाद धार्मिक पर्यटन में भी एमपी ने छलांग लगाई है, डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी प्रकार के टूरिज्म की खूब संभावना है संकल्प पत्र में हमने टूरिज्म को बढ़ाने का संकल्प लिया है ।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

40 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

50 minutes ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

2 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

3 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

3 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

4 hours ago