सागर/बीना
खुरई में एक व्यक्ति ने अपनी सगी भतीजी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पुलिस थाने पहुंचा और आत्म समर्पण कर दिया। आप इतने पुलिस को बताया कि उसने अपनी भतीजी की बलि दी है। आरोपित एक दिन पहले ही राजकोट गुजरात से खुरई आया था।
सोमवार की दोपहर खुरई के शिवाजी वार्ड निवासी भारत पिता दयाशंकर अहिरवार उम्र 25 वर्ष ने अपनी 7 वर्षीय भतीजी तनु पिता राजेश अहिरवार की हत्या से गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पुलिस थाने पहुंचा जहां उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी और आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तस्दीक की। पुलिस ने आरोपित के पास से हंसिया जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद वार्ड में दहशत का माहौल है। तनु के माता-पिता सहित स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
आत्मसमर्पण के बाद जब पुलिस ने भारत से हत्या करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके माता-पिता जिन्न बन गए हैं। वह भटक रहे हैं। उनकी मुक्ति के लिए अपनी भतीजी की बलि दी है।
जानकारी अनुसार कुछ समय पहले भारत के माता-पिता की मृत्यु कैंसर से हो गई थी भारत लंबे समय से राजकोट की किसी नमकीन फैक्ट्री में काम कर रहा था। वह एक दिन पहले ही खुरई आया था। हत्या के पहले वह बाइक लेकर एक दुकान तक गया और वहां से हंसिया लेकर आया और घर पर घटना को अंजाम दिया।
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…