सीएम डॉ मोहन यादव गेर में शाम‍िल होकर बोले – गौरवशाली परंपरा को मान देने आया

इंदौर.
सालों पुरानी परंपरा को निभाते हुए शनिवार को शहरवासी रंगपंचमी पर गेर में रंगों से सराबोर हुए। सुबह 10 बजने के साथ ही आसपास विभिन्न हिस्सों से लोगों का हूजुम शहर की हृदयस्थली राजवाड़ा पर उमड़ने लगा था। रंगपंचमी की गेर में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव करीब दोपहर 12 बजे पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इंदौरवासियों के साथ जमकर होली खेली।

करीब 45 म‍िनट तक इंदौर की गेर में रुककर मुख्यमंत्री इंदौर से रवाना हो गए। इस दौरान वे लोधीपुरा से शकर बाजार तक लगभग एक किमी गेर में साथ रहे। हिंदरक्षक संस्‍था की गेर में सीएम विधायक मालिनी गौड़ और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ बड़े रथ में सवार हुए। वे शहरवासियों पर रंग और गुलाल की बौछार करते भी नजर आए।

गेर में बड़ी संख्या युवाओं की रही, युवा रंग गुलाल उड़ाते हुए झूम रहे थे। राजवाड़ा पर डीजे की धुन पर नाचते-झूमते सभी मस्ती में डूबे नजर आए। सभी युवा यहां परंपरागत गेर के इंतजार में थे। सबसे पहले शीतलामाता बाज़ार पर फाग यात्रा पहुंची। इसके बाद राजवाड़े पर रसिया ग्रुप की गेर पहुंची। हिंद रक्षक संस्‍था की ग़ेर में राधा कृष्ण, टंट्या मामा, संत रविदास के बैनर लगे हुए थे। हिंद रक्षक की यात्रा में हनुमान रथ आते ही जय श्रीराम के नारे लग रहे थे। राधाकृष्ण फागयात्रा में भाग लेने के लिए भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी आए। विधायक मालिनी गौड़ ने स्वागत किया।

सीएम मोहन यादव बद्रीनारायण मंदिर में पूजा और आरती के बाद गेर के रथ में सवार हुए। कैलाश विजयवर्गीय और हितानन्द शर्मा के साथ जयपालसिंह चावड़ा, शंकर लालवानी, मालिनी गौड़ व भाजपा के तमाम नेता रथ पर नजर आए। विशाल पटेल व संजय शुक्ला भी मुख्यमंत्री के साथ रहे।

आचार संहिता के बावजूद हुआ शामिल- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
इंदौर पहुंचकर सीएम डाॅ मोहन यादव ने कहा कि इंदौर की अपनी बहुत पुरानी परंपरा है । 75 साल से अधिक वर्ष हो गए रंगपंचमी की गेर निकालते हुए। आज मैं इस गेर में खुद शामिल हो रहा हूं। सीएम ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्‍नता है। मप्र और मालवा की यह परंपरा है सभी इसका आनंद लेते है। गेर हमारी विजय उत्‍सव की प्रतीक है, गेर तो एक शब्‍द है मूलत: यह लोगों को अपना बनाने के लिए निकलने वाली टोली है। आचार संहिता है लेकिन फ‍िर भी मैं सभी के साथ मिलकर इस गौरवशाली परंपरा को मान देने के लिए अतीत को याद करने के लिए इस आयोजन में शाम‍िल हो रहा हूं! सभी को रंगपंचमी की बधाई। मुख्यमंत्री ने इंदौरवासियों के साथ जमकर होली खेली। हालांकि गेर में एक समय आंखों में गुलाल जाने से वे कुछ परेशान भी नजर आए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

42 minutes ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

57 minutes ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

1 hour ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

1 hour ago