छत्तीसगढ़

CG : बढ़ई गिरफ्तार, सागौन लकड़ी परिवहन करते पकड़ाया

बिलासपुर। पुलिस व वन विभाग की टीम ने एक तस्कर को सागौन लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बढ़ई का काम करता है। उसने जंगल से सागौन की लकड़ी काटकर घर में छिपाया था और फर्नीचर बना रहा था। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी व प्रशिक्षु आइपीएस अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम नेवसा में एक व्यक्ति सागौन लकड़ी की तस्करी करता है। वह जंगल से लकड़ी काटकर फर्नीचर बनाकर बेचता है। खबर मिलते ही उन्होंने वन विभाग के अफसरों से बात की और फिर संयुक्त टीम बनाकर गांव में संदेही व्यक्ति के घर दबिश दी।

पुलिस के साथ वन विभाग की टीम ने नेवसा निवासी लक्ष्मी सूर्यवंशी पिता गोविंद सूर्यवंशी (42) के घर में दबिश देकर तलाशी ली। तब बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी का चिरान और फर्नीचर मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तब पता चला कि वह बढ़ई का काम करता है। उसके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में औजार भी बरामद किया है, जिससे उसने जंगल से लकड़ियां काटी थी। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

CG : अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कन्हर और पांगन नदी किनारे 2 पोकलेन मशीन जब्त …

CG : अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कन्हर और पांगन नदी किनारे 2 पोकलेन मशीन जब्त …

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक…

4 minutes ago
CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…

26 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक,…

31 minutes ago
राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में बॉथ टब मंगाया गया है। इसे…

35 minutes ago
CG : युवा विधायक की सराहनीय पहल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद भी लेंगे 7 फेरे …

CG : युवा विधायक की सराहनीय पहल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद भी लेंगे 7 फेरे …

बेमेतरा। राज्य शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेमेतरा…

37 minutes ago
राजनांदगांव : लखोली बाइपास में गुंडे-बदमाश सक्रिय…

राजनांदगांव : लखोली बाइपास में गुंडे-बदमाश सक्रिय…

राजनांदगांव | लखोली बाइपास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस हिस्से से आवाजाही…

42 minutes ago