CM कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। नकुलनाथ के नामांकन के दौरान पिता कमलनाथ ने कहा कि सच्चाई की जीत होगी।

नकुलनाथ ने किया नामांकन दाखिल

कांग्रेस सांसद और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी नकुलनाथ ने मंगलवार सुबह स्थानीय जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद अलका नाथ और नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ मौजूद रहीं।

नकुलनाथ ने नामांन दाखिल करने से पहले अपने गृह निवास शिकारपुर में हनुमान मंदिर में पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

क्या बोले कांग्रेस नेता कमलनाथ

वहीं, बेटे के नामांन के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा से मेरा रिश्ता राजनीतिक नहीं पारिवारिक है। सच्चाई की जीत होगी।

नामांकन के वक्त नहीं दिखे दीपक सक्सेना

हालांकि, उनके नामांकन को लेकर यह चर्चाएं चल रही थी कि पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना उनके प्रस्तावक बन सकते हैं। यह बात भी सामने आ रही थी कि कमलनाथ ने उन्हें मना लिया है, लेकिन नामांकन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना दिखाई नहीं दिए।बता दें कि मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।

सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ होली मनाई. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "आज अपनी कर्मस्थली छिन्दवाड़ा पहुचकर साथियों और समर्थकों से मुलाक़ात की. मेरे और छिन्दवाड़ा के बीच प्रेम, विश्वास और संबंधों की वो अटूट और अनंत दास्तान है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.

बता दें कि कांग्रेस ने इस बार भी छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को उम्मीदवार बनाया है. वहीं उनके सामने बीेजपी विवेक बंटी साहू को चुनावी मैदान में उतारा है. विवेक बंटी साहू बुधवार (27 मार्च) को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहेंगे.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

54 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

1 hour ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

1 hour ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

1 hour ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

1 hour ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

2 hours ago