भोपाल के गुनगा में सनसनीखेज वारदात

 भोपाल

 राजधानी से सटे एक गांव में मां और दो बेटियों की मौत की दर्दनाक घटना हुई है। बताया जा रहा है की सोमवार और मंगलवार की दरमियानी देर रात मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगा ली, जिसमें मां सहित दो बेटियों की मौत हो गई और डेढ़ साल की बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना गुनगा थाना इलाके की है। मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंंची तथा महिला और दो बेटियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि एक बेटी जो बेसुध हो गई थी। उसे इलाज के लिए  अस्पताल भेजा गया है।

एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार सुबह गुनगा पुलिस को छह बजे सूचना मिली थी कि रोडिया गांव में महिला समेत तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर महिला संगीता और उसकी तीन बेटियां 5 साल की आराध्या, 3 साल की मान्या और डेढ़ साल की कृष्ठि फांसी के फन्दे पर लटकी पाई गईं। जांच के बाद संगीता, आराध्या और कृष्ठि की मौत हो गई है। जबकि मान्या की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि 27 वर्षीय संगीता यादव रोडिया गांव में अपने ससुराल में रहती थी। आज सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो उन्हें कमरे में चारों की लाश फांसी के फन्दे पर लटकी मिली। परिवार के लोगों ने चारों को फन्दे से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। इस मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है वह परिजनों के बयान दर्ज कर रहे हैं, ताकि मामला साफ हो सके की महिला ने यह कदम क्यों उठाया।

डियो वायरल
इस सुसाइड के पहले के डियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें महिला अपने ऊपर हो रही पति प्रताड़ना का उल्लेख कर रही है।  इससे ऐसा प्रतीत होता है कि महिला बड़े परेशानी में थी।  

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

10 minutes ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल

भोपाल  कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री  गौतम टेटवाल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन…

10 minutes ago
मध्य प्रदेश में 65 साल बाद सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषी होंगे अपात्र

मध्य प्रदेश में 65 साल बाद सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषी होंगे अपात्र

भोपाल  राज्य सरकार 65 साल बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

15 minutes ago
प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का मूल मंत्र, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की जरूरत – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी

प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का मूल मंत्र, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की जरूरत – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर में…

35 minutes ago
समाज, संगठन और योग के प्रति समर्पित था रूपनारायण सिन्हा जी का जीवन : मुख्यमंत्री साय

समाज, संगठन और योग के प्रति समर्पित था रूपनारायण सिन्हा जी का जीवन : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में…

40 minutes ago