CM शिवराज की घोषणा 1000 बिस्तर का अस्पताल बनेगा Central AC

ग्वालियर.

मेला मैदान में लाडली बहना सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 1000 बिस्तर अस्पताल को सेंट्रल एसी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ व कांग्रेस ने जो अन्याय किया है, उस अन्याय को दूर करेेंगे। कमलनाथ व कांग्रेस ने बरबाद कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषण देने नहीं जिंदगी बदलने का संदेश देने आया। संकल्प है कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा। जिंदगी बदलने का मंत्र बता रहा हूं। महिलाएं घर में रहती हैं, कष्ट सहती हैं। बहनों को भी पंच, सरपंच व पार्षद बनना चाहिए। आधी सीटों पर चुनाव केवल बहने लड़ेंगी। बहन या बेटी के नाम से खेत, मकान या दुकान खरींदेंगे तो रजिष्ट्री का पैसा 1 फीसदी लगता है। इसलिए उनके पास संपत्ति बढ़ रही है।

कोई गरीब मध्यप्रदेश की जमीन पर किसी गरीब को भूमिहीन नहीं रहने देंगे। सीएम ने कहा कि आज केवल लाडली बहना योजना पर ही बोलूंगा। इन्हें धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा और तीन हजार रुपए किया जाएगा। सीएम ने कहा कि मेरा संकल्प है बहनों की आमदनी कम से कम 10 हजार रुपए महीना करना है। यह सब आजीविका मिशन के द्वारा आमदनी बढ़ाएंगे। लाडली बहना सेना बनाएंगे। लाडली बहना परिवार बनेगा। आज संकल्प करो कि भैया के साथ रहेंगे। भाजपा के साथ रहेंगे। पीएम मोदी के साथ रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शिवराज सिंह ने जब प्रदेश की कमान संभाली थी तब बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। शिवराजजी ने अपनी कुशलता, बुदि्धमता से चुनौतियों से मुकाबला किया। देश में सबसे पहली बार शिवराज सिंह ने कहा था कि बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ का नारा दिया। साथ ही लाडली योजना शुरू की।

महिला पुरुष एक परिवार के दो पिलर होते हैं। लेकिन विकास में भागीदारी बराबरी की नहीं होती। यदि बराबरी की हो तो विकास तेज गति से होता है। बहनों की भागीदारी बढ़े तो नगरीय निकाय व पंचायतों में बहनों के लिए 50 प्रतिशत स्थान दिया। महिलाओं को न्याय व सुरक्षा देने के लिए प्रदेश में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना का शुरू की है। पीएम मोदी व सीएम शिवराज सिंह जो कहते हैं उसे हकीकत में उतारते हैं।

यह कहा केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश की मातृत्व शक्ति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रयास कर रहे हैं। एक एक बहन एकएक माता शक्ति पीठ के सामान है। कमलनाथ व दिग्विजय सिंह की सरकार ने ग्वालियर के साथ अन्याय किया है। शिवराज सिंह ने चंबल से पानी लाने की योजना को मंजूरी दी है। ग्वालियर बदल रहा है। आज जलन कांग्रेस को हो रही है। कांग्रेस में बाहर से पंछी यहां आएंगे। गवालियर की प्रगति व सेवा के लिए सेवक इस मंच पर मिलेंगे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

14 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

14 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

14 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

14 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

14 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

14 hours ago