मैहर जिला बनने के बाद CM शिवराज का आज पहला दौरा, हो सकता हैं माँ शारदा लोक का भूमिपूजन

मैहर
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम प्रदेश के नवगठित 56 वें जिले मैहर आएंगे। अपने चौथे कार्यकाल के अंतिम दौर में मुख्यमंत्री का मैहर जिले में यह पहला दौरा होगा। इसके पहले तीन बार सीएम का मैहर दौरा स्थगित हो चुका है। मैहर के जिले के रूप में गत गुरुवार को अस्तित्व में आने के 48 घंटे के बाद आज शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैहर पहुंचेंगे।

माता शारदा की ड्योढ़ी पर पहुंच कर मैहर जिला उन्हें समर्पित करेंगे

त्रिकूट पर्वत पर विराजीं माता शारदा के दर्शन कर मत्था टेकेंगे और फिर बंधा बैरियर के पास आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जिला बनाए गए। मैहर को मुख्यमंत्री कई सौगात भी देंगे। वे माता शारदा की ड्योढ़ी पर पहुंच कर मैहर जिला उन्हें समर्पित करेंगे। हालांकि गत गुरुवार को सतना में आयोजित किसान सम्मेलन के मंच से ही उन्होंने मैहर जिला मां शारदा को समर्पित करने की बात कही थी।

तैयारियां तेज, हो सकता है शारदा लोक का शिलान्यास

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मैहर आगमन की तैयारियां उनके गुरुवार को सतना से लौटने के बाद ही शुरू कर दी गई थीं। संभागायुक्त अनिल सुचारी, सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव ने तैयारियों का जायजा लिया है। अब मैहर की पहली कलेक्टर रानी बाटड भी तैयारियों में जुटी हुई हैं। माना जा रहा है कि सीएम अपने मैहर प्रवास के दौरान मां शारदा लोक के निर्माण का शिलान्यास कर सकते हैं। इस कार्य के लिए 25 करोड़ रुपए की मंजूरी गुरुवार को ही जारी की गई है जबकि 13 करोड़ पहले भी स्वीकृत किए जा चुके हैं।

अमरपाटन में पुलिस अनुभाग एवं पॉलिटेक्निक को मंजूरी

मैहर जिले की अमरपाटन तहसील में पुलिस के नए अनुविभाग और शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को भी शासन ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। अभी तक मैहर जिले में एक ही पुलिस अनुभाग था लेकिन इस मंजूरी के बाद अब अमरपाटन पुलिस अनुभाग भी अस्तित्व में आ जायेगा। ये दोनो घोषणाएं सीएम ने रामनगर में लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान की थी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

45 minutes ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

55 minutes ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

1 hour ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

1 hour ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago