भोपाल
जनसम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में 4 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से बनाए गए नवीन भवन, कैंटीन एवं दरबार हाल के रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण भी किया।
मंत्री शुक्ल ने कहा कि टीआरएस कालेज रीवा की शान है, यहाँ आवश्यकतानुसार अन्य निर्माण कार्य भी प्राथमिकता से कराए जाएँगे। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से शासन को 21 करोड़ 50 लाख रुपए की कार्ययोजना के प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का कार्य किया जाएगा। जनसंपर्क मंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा को विकास के कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि मुख्यमंत्री ने प्रदान की। उन्होंने कॉलेज में जनभागीदारी व स्ववित्तीय शिक्षकों सहित कुशल, अर्धकुशल व अकुशल श्रमिकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र सहित जनभागीदारी समिति के सदस्यगण, प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई…
रायपुर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के…
भोपाल/शिवपुरी मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा…
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव के साधारण परिवार में 8 अगस्त 1956…
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…
भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…