भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार का दिन रिजर्व रखा है। वे देर शाम कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। इसके पहले दिन में उनकी बीजेपी संगठन के नेताओं से बैठकें और मुलाकातों का दौर चलता रहा। संगठन के नेताओं के साथ होने वाली बैठकों में चुनावी रणनीति पर कार्ययोजना के अमल के बारे में चर्चा हुई।
सीएम चौहान बुधवार को दिन भर पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में शामिल रहने वाले हैं। मंगलवार को देर रात तक चली बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद लिए गए फैसलों को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के भोपाल से रवाना होने के पहले उनकी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से संगठनात्मक मसलों पर फिर चर्चा हुई है।
आज दिन में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ सीएम चौहान की बैठक संभावित बताई जा रही है। उधर यह भी पता चला है कि मुख्यमंत्री रात में अनुपूरक बजट की तैयारियों को लेकर वित्त विभाग के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद गुना और इंदौर में लाड़ली बहना योजना को लेकर किए जाने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर प्रदेश के सभी कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भी संवाद करेंगे।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…