CM यादव बोले- रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह का आमंत्रण ठुकराने वाले फ‍िर विचार करें

उज्‍जैन.
मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि अयोध्‍या में रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह का आमंत्रण ठुकराने वाले लोगों को अपने निर्णय पर फ‍िर विचार करना चाहिये। यहां एक कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उन्‍हें आशा है कि जिन लोगों ने भी प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह का आमंत्रण ठुकराया है वे इस पर फि‍र विचार करेंगे।

सीएम ने कहा कि उम्‍मीद है ऐसे लोग बहुसंख्‍यक भावनाओं का सम्‍मान करेंगे। नहीं हो जो आंधी उठेगी उसमें इस तरह का निर्णय करने वालों का पता भी नहीं चलेगा। डॉ मोहन यादव ने यह भी कहा कि भगवान राम के प्रति इस तरह का भाव लाना बहुत दुर्भाग्‍य की बात है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने यह बात उज्जैन में रविवार को रेलवे के मल्टी-डिसिप्लिनरी जोनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के भूमिपूजन अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि रेलमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि रेलवे के मामले में मध्यप्रदेश पीछे नहीं रहेगा। केंद्र सरकार ने मप्र में रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर, माडर्नाइजेशन और डेवलपमेंट के लिए 13 हजार 672 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश के कुछ तथाकथित लोग भगवान राम के मामले में फिर अपमानजनक स्थिति निर्मित कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष से कहा कि भगवान राम के इस ऐतिहासिक क्षण को निहारने से वंचित मत हों। यह दुर्भाग्य की बात है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: CM Yadav

Recent Posts

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…

29 minutes ago
वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से…

31 minutes ago
NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

भोपाल नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा…

31 minutes ago
पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

महासमुंद. महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलसापाली से जुड़े एक चर्चित पितृत्व विवाद…

41 minutes ago
मध्य भारत की हृदयस्थली में नई संभावनाओं को साकार करने वाला राजमार्ग : बोरगांव से शाहपुर तक

मध्य भारत की हृदयस्थली में नई संभावनाओं को साकार करने वाला राजमार्ग : बोरगांव से शाहपुर तक

भोपाल  मध्यप्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे कृषि क्षेत्र और मध्य भारत के केले…

41 minutes ago
गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज  गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर…

46 minutes ago