छत्तीसगढ़

CG : विशेष लेख : कमार बस्ती के दिन अब बहुरने लगे

महासमुंद सदियों से घने जंगल और बस्ती से दूर रहने वाले कमार जनजाति समुदाय के दिन अब बहुरने वाले हैं। आदिकाल से कमार जनजाति जंगली कंदमूल, वनों पर आश्रित होकर, जंगलों के बीच ही अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं थे। उन्हें विकास की किसी तरह की उम्मीद नहीं थी लेकिन अब उनके दिन फिरने वाले हैं। अब वे भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जन मन योजना अंतर्गत हर कमार और विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए विशेष पहल की गई है। जिसमें आवास, स्वच्छ पेयजल, बसाहटो तक जाने के लिए पक्की सड़कें, विद्युत, शौचालय, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

जिले के महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम झालखमरिया एक ऐसे ही गांव है जहां कमार समुदाय सैकड़ो वर्ष तक मुख्य बस्ती से अलग रहते हुए एक विशेष टोला में निवास कर रही है। यहां 16 कमार परिवार रहते हैं जिनमें 55 सदस्य हैं। जबकि गांव की कुल जनसंख्या 2152 है। इन परिवारों के पास कुछ वर्ष पहले तक ना तो उनके पास पक्का आवास था और न शुद्ध पेयजल की उपलब्धता थी। खद्दर और घास फूस से बने झोपड़ी में रहकर अपनी जिंदगी बसर करने वाले राम सिंह कमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कारण आज यह पक्का छत नसीब हुआ है, नहीं तो यह केवल हमारा सपना ही था। आज हम एक पक्के और सुंदर घर में खुशहाली पूर्वक जीवन बिता रहे हैं।राम सिंह के अलावा यहां की मनीषा बाई कमार, फुलेश्वरी कमार बताती है कि एक समय हम झरिया का पानी पीने के लिए मजबूर थे। पास में ही तालाब है जहां हम गढ्ढा खोदकर पानी रिसने का इंतजार करते थे,सुबह और शाम बूंद बूंद पानी के लिए तरसते थे। आज हमारे घर में नल है हमें शुद्ध पानी पीने को मिल रहा है। वही लक्ष्मी कमार बताती है कि हम लोग सुबह से उठकर जंगल जाते थे लकड़ी लाने के लिए और वहीं से कुछ तेंदू, चार व कंदमूल लाकर बमुश्किल से अपना जीवन यापन करते थे। लेकिन आज हम सभी परिवारों के पास उज्जवला गैस अंतर्गत गैस मिला हुआ है। अब हम लकड़ी पर आश्रित ना होकर गैस में खाना बना रहे हैं। समूह से जुड़कर अब काम भी करने लगे हैं।मनरेगा से काम भी मिलता है।

kgnews

Recent Posts

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

1 hour ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

2 hours ago
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…

2 hours ago
युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल भावी जीवन में संवेदना के साथ…

2 hours ago
मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन शुजालपुर में ऊर्जीकृत…

3 hours ago