सीएम हेल्प में उतकृष्ट कार्य करने वाले जिलाधिकारियो को कलेक्टर ने दिये प्रशस्ति पत्र

सिंगरौली
 मुख्यमंत्री सीएम हेल्प लाईन माह दिसम्बर में जारी प्रदेश स्तरीय रैकिंग में उतकृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों एवं राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदारो को समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया।

 विदित हो कि जिलें में नागरिको की शिकायतो के त्वरित और संतुष्टि पूर्ण निराकरण के लिए सीएम हेल्प लाईन का संचालन प्रदेश स्तर से किया जा रहा है। नागरिको की आपेक्षाओं पर खरा उतरना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला स्तर पर कलेक्टर श्री शुक्ला के निर्देशन में लगातार सीएम हेल्प लाईन में दर्ज प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण करने हेतु प्रति दिवस समीक्षा बैठक की जाती है। जिसके फल स्वरूप सिंगरौली जिला विगत 6 माह से प्रदेश स्तर से जारी रैकिंग में टॉप 5 में अपना स्थान बनाते आ रहा है।

      जिसके फल स्वरूप माह दिसम्बर के जारी रैकिंग में टॉप 5 पर स्थान बनाने वाले विभागीय अधिकारियों को कलेक्टर के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, डी.के शर्मा आयुक्त नगर निगम, बिक्रम सिंह राठौर जिला परिवहन अधिकारी, नरेन्द्र त्रिपाठी एसडीओ वन विभाग,आरपी मिश्रा अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, अनुराग मोदी उप संचालक सामाजिक न्याय, आशीष पाण्डेय उप संचालक कृषि, संजय विश्वकर्मा जिला प्रबंध ई गर्वेमेंश, सुनील कुमार नरेती सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग, एम.एस तिवारी कार्यपालन यंत्री जल संशाधन विभाग, पी.के मिश्रा उपायुक्त सहकारिता, रमेश कोल तहसीलदार सिंगरौली नगर, श्रीमती प्रीति सिकरवार तहसीलदार सिंगरौली, चन्द्रशेखर मिश्रा तहसीलदार सरई, नागेश्वर पनिका तहसीलदार बरगवा, ऋषि नारायण सिंह तहसीलदार चितरंगी, अजय राज सिंह तहसीलदार माड़ा, अपर तहसीलदार श्रीमती सविता यादव, सहित नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पनिका, बुद्धसेन माझी, अभिषेक यादव, प्रदीप सिंह, महेन्द्र कोल, देवकरण सिंह, छत्रपाल सिंह, राजेन्द्र बंसल, अमित मिश्रा, दिपेन्द्र सिंह तिवारी, सुनील दत्त मिश्रा को सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि इसी तरह से आगे भी प्राप्त शिकायतो का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

9 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

10 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

10 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

10 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

10 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

10 hours ago