मऊगंज के कलेक्टर ने छात्रा को मोबाइल देकर किया प्रेरणादायक कार्य

मऊगंज

मोबाइल फोन हम सबकी आम जरूरत बन गया है। दैनिक कामकाज तथा प्रशासनिक कामकाज में इसका बहुत अधिक उपयोग हो रहा है। मऊगंज के पास ग्राम जमुई निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा रिचा तिवारी कोरोना काल में मोबाइल के माध्यम से ही अपनी पढ़ाई कर रही थी। लगभग एक साल पहले उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया।

मोबाइल फोन न होने से उसे बहुत सी जानकारियों से वंचित होना पड़ा। रिचा तिवारी ने दूरभाष पर कलेक्टर को फोन लगाकर यह बताया कि मोबाइल न होने के कारण वह अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। रिचा तिवारी दसवीं में 82 परसेंट मार्क पाई थी । उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

कलेक्टर महोदय उस छात्रा को एक मोबाइल गिफ्ट करने का विचार किया और अपने कार्यालय में बुलाकर उसे एक मोबाइल गिफ्ट दिया। कलेक्टर इस बात से प्रसन्न थे कि उस बच्ची ने उनसे दूरभाष से बात करने की हिम्मत कर अपनी समस्या बताई। यह एक नए तरह का नवाचार है जो आने वाले समय में मऊगंज जिले के वासियो के लिए प्रेरणादायक होगा

जिले की कुंडली साथ लेकर चलें अधिकारी: कलेक्टर
नवगठित जिले मऊगंज में जनपद सभागार में प्रथम जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने कहा कि सभी अधिकारी मऊगंज जिले से संबंधित मूलभूत जानकारियों तथा निर्देशों पर कार्यवाही दर्ज करने के लिए विकास डायरी बना लें। इसमें विभाग तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी दर्ज करें साथ ही मेरे द्वारा दिए गए निदेर्शों तथा उनके परिपालन में की गई कार्यवाही भी दर्ज करें। इस विभागीय कुण्डली को अधिकारी सदैव साथ लेकर चलें। इससे विभागीय कार्यों की मॉनीटरिंग होगी तथा एक दृष्टि में पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। अगली बैठक में सभी अधिकारी विकास डायरी लेकर ही आएं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

RPSC परीक्षा के लिए कोटा मंडल चलाएगा चार स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें

RPSC परीक्षा के लिए कोटा मंडल चलाएगा चार स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें

जबलपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2026 दिनांक…

35 minutes ago
MP में एथनॉल के नाम पर 242 क्विंटल चावल हेराफेरी, 8 राइस मिलर जांच के घेरे में

MP में एथनॉल के नाम पर 242 क्विंटल चावल हेराफेरी, 8 राइस मिलर जांच के घेरे में

बालाघाट. मध्य प्रदेश के बालाघाट व सिवनी जिलों में एथनॉल उत्पादन के नाम पर फोर्टिफाइड…

40 minutes ago
रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

रायपुर. राजधानी रायपुर में ट्रैफिक समस्या पर प्रभावी रूप से एक्शन लेने के लिए पुलिस…

1 hour ago
CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिया गया…

1 hour ago
CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों से किया संवाद, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए…

1 hour ago
CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन"शिक्षा और आधारभूत ढांचे के…

1 hour ago