देवास में मतदान करने के लिए युवाओं को प्रेरित करने आयोग ने किया प्रयोग

देवास

 जरा पता करो दया, कौन वोट देने नहीं जा रहा…, देख रहा है बिनोद… और आप लड़का हो लड़की ये इंपोर्टेंट नहीं जैसे चर्चित संवाद शहर में लगे पोस्टरों पर नजर आ रहे हैं। मतदान करने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए ये पोस्टर अलग-अलग स्थानों पर लगे दिखते हैं। पोस्टरों पर चर्चित वेब सीरिज मिर्जापुर, पंचायत और टीवी धारावाहिक सीआइडी के दृश्य दिख रहे हैं। सारी कवायद जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए की जा रही है।

मिर्जापुर और पंचायत जैसी वेबसीरिज के दृश्यों व संवादों को मतदान के लिए प्रेरित करने के संवादों में बदला गया है। इस प्रकार के कई मीम्स वाले पोस्टर शहर में लगाए गए हैं। इन पोस्टरों से युवा मतदाताओं को आकर्षित करने का लक्ष्य है। खास बात यह है कि जहां भी यह पोस्टर लगे हैं, वहां लोग इनकी सराहना भी रहे हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से विशेषकर युवा वर्ग को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है।

देख रहे हो बिनोद

पोस्टर में बनाए गए मीम्स में उन संवादों का चयन किया गया है, जो ज्यादा चर्चित रहे हैं। जैसे मिर्जापुर वेब सीरिज में कालीन भैया के संवाद को इस प्रकार लिखा गया है कि वह रोचक हो गया है। पोस्टर पर लिखा गया है कि, आप लड़का हो लड़की ये इंपोर्टेंट नहीं है, वोट देना है, ये इंपोर्टेंट है। इसी प्रकार पंचायत वेब सीरिज के संवाद देख रहा है बिनोद का भी रचनात्मक उपयोग किया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि, देख रहा है बिनोद, कैसे सारे काम छोड़कर वोट दिया जा रहा है।

पोस्टर और मीम्स का सहारा

टीवी धारावाहिक सीआइडी के जरा पता करो दया संवाद का भी रचनात्मक उपयोग कर लिखा गया है कि, जरा पता करो दया, कौन वोट देने नहीं जा रहा है। इसी प्रकार के अन्य पोस्टरों व मीम्स का सहारा भी लिया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रैली व अन्य आयोजन भी जिलेभर में किए जा रहे हैं।

स्वीप अधिकारियों ने किया नवाचार

शहर में वेब सीरिज के पोस्टरों का निर्वाचन में प्रयोग पहली बार देखा गया है। दरअसल विभिन्न ओटीटी पर आने वाली वेब सीरिज के प्रति युवाओं में अधिक दीवानगी है। इसी को देखते हुए जिपं सीईओ व स्वीप अधिकारी हिमांशु प्रजापति ने नया प्रयोग किया और अलग-अलग वेब सीरिज के संवादों पर पोस्टर छपवाए गए। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि लगातार नए प्रयोग कर कोशिश हो रही है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान के लिए प्रेरित हों और शत-प्रतिशत मतदान करवाया जा सके।
 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

30 minutes ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

40 minutes ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

1 hour ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

2 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

2 hours ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

3 hours ago