ब्रिटिश संसद द्वारा डॉ. भरत शर्मा को लंदन में किया जाएगा सम्मानित

इंदौर

देशभर में भारतीय सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन, लोक नृत्य, लोक गीत और लोक कलाकारों के प्रोत्साहन और विदेशों में भी भारतीय सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर और उसके उन्नयन के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए ब्रिटिश संसद द्वारा डॉ. भरत शर्मा (सदस्य – संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) को इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से 14 सितंबर 2023 को लन्दन, यूके में सम्मानित किया जा रहा है।

सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार की राष्ट्रीय सांस्कृतिक कोष में मानद सदस्य और एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेम्बर के रूप में भरत शर्मा मध्य प्रदेश से प्रथम चयनित व्यक्ति रहने का श्रेय प्राप्त कर चुके हैं। आप वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स, लंदन के एशिया पैसिफिक हेड, साउथ एशियन चैम्बर आफ कॉमर्स, नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश टेबलटेनिस संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है और कई सांस्कृतिक और वैश्विक संस्थानों से जुड़े है। डॉ. शर्मा ने बताया कि ब्रिटिश संसद में वैश्विक स्तर पर विभिन्न स्तरों एवं कार्य क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया जा रहा है। इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स एवं नोबल्स आफ कॉमनवेल्थ नेशन्स अवॉर्ड्स द्वारा इस प्रतिभाओं का सम्मान समारोह में सर्वश्री गैरेथ थॉमस, सांसद एवं मंत्री यूनाइटेड किंगडम, बॉब ब्लैकमैन, सांसद, लॉर्ड रेमी रेंजर, लॉर्ड राज लुंबा, पॉम गोसाल, सांसद स्कॉटलैंड सहित कई वरिष्ठ सांसद एवं मंत्री अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भारतीय संस्कृति का सम्मान: डॉ. शर्मा
डॉ. भरत शर्मा ने कहा कि यह सम्मान मेरा ही नहीं वरन भारतीय संस्कृति, कला, संगीत, नृत्य व अन्य सांस्कृतिक विधाओं को सहेजनेवाले और भारतीयता के उत्थान, उन्नयन, संरक्षण और संवर्धन करने वाले हर भारतीय का सम्मान है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में और तात्कालिक सांस्कृतिक व पर्यटन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा (सांसद – गौतमबुद्धनगर, नोएडा) के  मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही निर्लिप्त भाव से भारतीय संस्कृति  के दर्शन और सेवा करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण

रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

28 minutes ago
तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन

तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन

रायपुर सुकमा जिले में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक…

33 minutes ago
बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

रायपुर  प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक…

48 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वित्तीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की दिशा…

53 minutes ago
इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल…

58 minutes ago
राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

 राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका और नाबालिग युवक का विवाह कराने…

1 hour ago