बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: सचिन पायलट की सभा में उमड़ा जनसैलाब, मंच पर जुटे दिग्गज नेता

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन होगा। बिलासपुर के मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में वोट चोर, गद्दी छोड़ आमसभा का आयोजन किया गया है, जहां कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह अभियान राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे देश में चल रहा है।

कुछ देर में सचिन पायलट आमसभा में शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव समेत अन्य नेता मंच पर मौजूद हैं। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल समेत सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सभा में पहुंचे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, प्रदेशभर में जनता को जागरूक करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। वोट चोरी हो रही है, लोकतंत्र के साथ हेराफेरी हो रही है। सचिन पायलट ने कहा, राहुल गांधी के साथ विपक्ष खड़ा है, सब मिलकर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। 15 तारीख से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान होगा। सभी नेता मिलकर जन-जागरण अभियान को अंजाम देंगे। वोट चोरी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान पायलट ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।

Admin

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago