जीवन में क्रोध पर रखे नियंत्रण : प्रभारी मंत्री देवड़ा

जीवन में क्रोध पर रखे नियंत्रण : प्रभारी मंत्री देवड़ा

उप मुख्यमंत्री ने देवास में जेल-खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के विजेताओं को किया पुरस्कृत

भोपाल

उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने जिला जेल में ‘’हमारी संस्कृति हमारी विरासत’’ की थीम पर आयोजित खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहभागिता कर विजेता महिला एवं पुरूष बंदियों को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किये।

प्रभारी मंत्री देवड़ा ने पुरूष बंदियों का कबड्डी खेल देखा। जेल-खेल वार्षिक प्रतियोगिता में ‘’हमारी संस्कृति हमारी विरासत’’ की थीम बंदियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर जिला जेल देवास टीम को 11 हजार रूपये का पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि जीवन में क्रोध पर नियंत्रण रखे, क्रोध एक क्षण का होता है, लेकिन उसका पश्चाताप जीवन भर रहता है। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब भी क्रोध आये, उस स्थान को छोड़ दें। जेल में निरीक्षण के बाद जब भी जेल से बाहर निकलता हूं तो भावुक होकर निकलता हूं, बंदियों से बात करने पर पता चलता है कि उनके वहां आने का कारण क्रोध में किया हुआ कार्य है। क्रोध में किये गये कार्य का बाद में उन्हें पश्चाताप होता है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रदेश की जेलो में सकारात्मक एवं सुधारात्मक कार्य किये जा रहे है। जेलों में खेल गतिविधियां, प्रवचन का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बंदियों से कहा कि अपने जीवन में जो गलती की है उसका प्रायश्चित करें, जब सजा पूरी हो जाये तो वापस जाकर परिवार और समाज के साथ मिलकर अच्छे कार्य कर आगे बढ़े।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सुधारात्मक दृष्टि से बहुत से कार्य किये गए। प्रदेश सरकार द्वारा ओपन जेल बनाई गई है। बंदियों को समाज में मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य किये जा रहे है। उन्होंने बंदियों से कहा कि अपने जीवन में जो गलती की है, उसे सुधार कर जेल से वापस जाकर समाज और परिवार के साथ रहे। समाज की मुख्यधारा में जुडकर वह अच्छे नागरिक बन जाते है। महिला बंदियों को भी मुख्यधारा में जोडने के लिए सरकार द्वारा बहुत से अच्छे कदम उठाये है। विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी सहित जेल अधिकारी उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्रियों की स्वदेश वापसी पूरी, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्रियों की स्वदेश वापसी पूरी, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

 राज्य के सभी 813 हज यात्रियों  की स्वदेश वापसी पूर्ण-मिर्ज़ा एजाज बेग छत्तीसगढ़ के हाजियों…

14 minutes ago
बस्तर में सड़कों की सुरक्षा के लिए सख्ती, आयरन केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

बस्तर में सड़कों की सुरक्षा के लिए सख्ती, आयरन केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

जगदलपुर. बस्तर जिले में अब लोहे के केजव्हील वाले ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर…

37 minutes ago
खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 30 JCB और 600 कर्मचारियों की बड़ी कार्रवाई

खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 30 JCB और 600 कर्मचारियों की बड़ी कार्रवाई

खंडवा  खंडवा में सोमवार को आमाखुजरी जंगल की करीब 200 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया…

43 minutes ago
CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज माफ

CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज माफ

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया…

47 minutes ago
3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

भोपाल  जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे खिलौनों और रंग-बिरंगी किताबों में व्यस्त रहते हैं, उसी…

56 minutes ago
CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सोमवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था…

1 hour ago