मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ट्रेजर्स ऑफ ताप्ती वैली एण्ड बुरहानपुर की प्रति भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ट्रेजर्स ऑफ ताप्ती वैली एण्ड बुरहानपुर की प्रति भेंट

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पुस्तक ''ट्रेजर्स ऑफ ताप्ती वैली एण्ड बुरहानपुर'' की प्रति, पूर्व मंत्री तथा बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मंत्रालय में गत दिवस भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ताप्ती नदी घाटी और विशेष रूप से बुरहानपुर के इतिहास में गहराई से उतरती यह पुस्तक इतिहासकारों, पुरातत्वविदों, शोधार्थियों, पर्यटन एवं विरासत संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों तथा सामान्य पाठकों के लिए समान रूप से उपयोगी होगी। पुस्तक का प्रकाशन नई दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट द्वारा किया गया है। पुस्तक के लेखक सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद तथा विरासत संरक्षण और संग्रहालय विशेषज्ञ डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा है।

पुस्तक में बुरहानपुर और ताप्ती नदी घाटी के इतिहास, पुरातत्व, संस्कृति और स्थापत्य विरासत का व्यापक एवं शोधपरक जानकारी है। बुरहानपुर के ऐतिहासिक विकास, यहाँ प्राप्त मुद्राओं (न्यूमिसमेटिक्स) तथा अभिलेखीय साक्ष्यों (एपिग्राफी) के माध्यम से पुस्तक में क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक इतिहास का समग्र विश्लेषण है। बुरहानपुर की सूफी परंपरा, मंदिरों तथा अन्य धार्मिक स्थलों का भी इसमें विस्तार से वर्णन है, जो इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक सह-अस्तित्व की परंपरा को दर्शाता है।

पुस्तक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बुरहानपुर के शहरी स्वरूप, परकोटे, द्वारों, घाटों और सरायों पर केंद्रित है। पारंपरिक जल प्रबंधन प्रणाली ‘कुंडी भंडारा’ का अध्ययन यह दर्शाता है कि मध्यकालीन समाज किस प्रकार जल संसाधनों का वैज्ञानिक और सतत उपयोग करता था। सांस्कृतिक विरासत, फारूकी एवं मुगल कालीन स्मारकों तथा असीरगढ़ दुर्ग के विस्तृत विश्लेषण से यह पुस्तक, बुरहानपुर की ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करती है।

पुस्तक के लेखक डॉ. मिश्रा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत टैगोर नेशनल फेलो एवं टैगोर नेशनल स्कॉलर रहे हैं। प्रदेश के पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय विभाग में निदेशक के रूप में कार्य करते हुए डॉ. मिश्रा ने अनेक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों पर व्यापक उत्खनन कार्यों का निर्देशन किया। वर्तमान में डॉ. मिश्रा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड में पुरातत्व सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: mohan

Recent Posts

राजनांदगांव : निकाय के कर्मचारियों ने हर माह 1 तारीख को कोषालय से मांगा वेतन…

राजनांदगांव : निकाय के कर्मचारियों ने हर माह 1 तारीख को कोषालय से मांगा वेतन…

अंबागढ़ चौकी , नगरीय निकाय के अधिकारी कर्मचारी इस बात से खासे नाराज हैं कि…

18 seconds ago
राजनांदगांव : खाद कटौती और कालाबाजारी के खिलाफ किसानों का धरना…

राजनांदगांव : खाद कटौती और कालाबाजारी के खिलाफ किसानों का धरना…

राजनांदगांव , खाद की कमी, कालाबाजारी और उर्वरक वितरण नीति के विरोध में गुरुवार को…

6 minutes ago
CG : धरमजयगढ़ में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ …

CG : धरमजयगढ़ में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ …

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे…

9 minutes ago
CG : रायपुर नॉर्थ जोन में पुलिस समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और विजिबल पुलिसिंग पर जोर …

CG : रायपुर नॉर्थ जोन में पुलिस समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और विजिबल पुलिसिंग पर जोर …

रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण…

12 minutes ago
राजनांदगांव : एसटीपी का बेस ही बना, बूढ़ासागर में आ रहा नालियों का गंदा पानी…

राजनांदगांव : एसटीपी का बेस ही बना, बूढ़ासागर में आ रहा नालियों का गंदा पानी…

राजनांदगांव| शहर के बूढ़ासागर की हालत खराब है। यहां जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। सफाई…

12 minutes ago
CG : गरियाबंद में लापता पति-पत्नी श्मशान घाट में दफन मिले …

CG : गरियाबंद में लापता पति-पत्नी श्मशान घाट में दफन मिले …

गरियाबंद। जिले से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोभा थाना क्षेत्र…

16 minutes ago