कटनी
कटनी नागरिक आपूर्ति निगम प्रबंधक लोकायुक्त की कार्रवाई में 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। दोपहर बाद हुई कार्रवाई से नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई। कार्रवाई बजरंग राइस मिल के संचालक ईश्वर रोहरा की शिकायत पर हुई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कटनी में नागरिक आपूर्ति निगम का जिला प्रबंधक 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार है। जिला प्रबंधक का नाम संजय सिंह है। यह बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि बिल भुगतान के एवज में नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक संजय सिंह ने 3 परसेंट रिश्वत की मांग की थी। बजरंग राइस मिल के संचालक ईश्वर रोहरा ने मिलिंग के लिए मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन से टेंडर लिया है।

इसमें उन्होंने 40 लाख रुपये की धान की मिलिंग की थी। इसका 20 लाख रुपये का पेमेंट उन्हें मिल गया था। जबकि 20 लाख रुपये का पेमेंट बाकी था। इसी पेमेंट को प्राप्त करने के लिए ईश्वर रोहरा ने रुपये की मांग की थी। नान का प्रबंधक संजय सिंह उनसे 20 लाख रुपये का तीन परसेंट यानी 60 हजार रुपये मांग रहा था। मामले में आउट सोर्स कर्मचारी धीरज मिश्रा को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार धीरज मिश्रा को आरोपी इसलिए बनाया गया है कि नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक संजय सिंह ने रुपये लेकर यह राशि धीरज मिश्रा के पास रखवा दी थी। लोकायुक्त टीम में डीएसपी दिलीप झरवड़े निरीक्षक स्वपनिल दास सहित अन्य शामिल थे।

शासकीय कार्यालयों में भ्रष्टाचारी को उजागर कर रहे छापे

मामले में कटनी जिले में कितना भ्रष्टाचार है। यह मामले यह छापे उजागर कर रहे हैं। इससे पहले जब जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने इससे पहले मार्च में स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में एक सेल्समैन के घर पर आय से अधिक संपत्ति होने के संदेह छापामार कार्रवाई की गई थी। करीब 9 घंटे चली जांच के दौरान सेल्समैन के घर से 1 करोड़ 63 लाख की चल-अचल संपत्ति मिली थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *