गुना
प्रदेश सरकार ने गुना जिले में  शिकार हमले में पुलिसकर्मियों के शहीद होने से चर्चा में आए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को हटा दिया है। इस संबंध में साेमवार को गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी किए है। उनका ट्रासंफर भोपाल पुलिस मुख्यालय किया गया है।

गृह विभाग अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से सोमवार को आदेश जारी किए गए। गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। राजीव कुमार मिश्रा का कांग्रेस ने गुना बीजेपी उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह उर्फ बंटी बना के साथ फोटो सार्वजनिक किया था। जिसमें हीरेंद्र सिंह राजीव कुमार को मिठाई खिलाते दिख रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि हीरेंद्र सिंह ही गुना के शिकारियों को संरक्षण दे रहा था।

बता दें गुना में पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस के तीन जवान शहीद हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन शिकारियों का एनकाउंटर किया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बाकी फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *