माकपा की जनमुद्दों को लेकर आम सभा कल, सुभाषिनी अली पूर्व सांसद होंगी मुख्य वक्ता

कैलारस
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की दो दिवसीय राज्य समिति की विस्तारित मीटिंग कैलारस में बहादुर सिंह धाकड़ भवन में रखी गई है। इस मौके पर जन मुद्दों को लेकर पार्टी की विशाल आम सभा 2 मार्च रविवार को पुरानी सब्जी मंडी कैलारस में होगी। इस आम सभा की मुख्य वक्ता पूर्व सांसद माकपा की पॉलिट ब्यूरो की सदस्या सुभाषिनी अली, राज्य सचिव जसविंदर सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव बादल सरोज, किसान सभा के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी होंगें। उनके अलावा कई वरिष्ठ राज्य स्तरीय नेतागण इस आम सभा को संबोधित करेंगे। इस आम सभा में शक्कर कारखाना चालू कराने ,किसान कर्मचारियों का भुगतान कराने ,अटल प्रोग्रेस वे सड़क परियोजना रद्द करने, नगर में 2012 में तोड़ी गई 209 दुकानदारों को निशुल्क दुकान तत्काल बना कर देने , आवारा पशुओं का प्रबंध कराने,नैपरी बृजगढी मार्ग पर पक्का नाला, हाथ ठेला गुमटी व्यवसायियों को एक होकर्स जोन बनाने, कर्ज मुक्ति, किसान पेंशन , आवास योजना के अंतर्गत आवास के पट्टे ,आवास ,शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की व्यवस्था कराने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित राजनीतिक मुद्दे भी उठाई जाएंगे। इन मुद्दों पर माकपा और किसान सभा लगातार सड़कों पर संघर्ष के मैदान में हैं। आगे भी इन्हें तेज करने के बारे में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बिनिश्चय किया है। इसके अलावा दो और तीन मार्च को माकपा राज्य समिति की विस्तारित मीटिंग भी कैलारस में ही होगी। जिसमें प्रदेश की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करते हुए जन मुद्दों पर संघर्ष तेज करने, संगठन को मजबूत बनाने आदि विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस मीटिंग को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से अभियान चलाया गया है और जनता ने भी दिल खोलकर सहयोग दिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पुलिस टीम कोरबा में बाल विवाह रोकने में सफल …

CG : पुलिस टीम कोरबा में बाल विवाह रोकने में सफल …

कोरबा। कोरबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 साल…

3 minutes ago
राजनांदगांव : बुद्धू भरदा में बाल कैबिनेट का किया गया गठन…

राजनांदगांव : बुद्धू भरदा में बाल कैबिनेट का किया गया गठन…

डोंगरगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुद्धू भरदा डोंगरगांव में शनिवार को बाल केबिनेट का…

9 minutes ago
CG : महिला को रौंदने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार …

CG : महिला को रौंदने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार …

बिलासपुर. बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर ओवरब्रिज के पास हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना मामले में…

12 minutes ago
राजनांदगांव : पौधे लगाकर सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ली…

राजनांदगांव : पौधे लगाकर सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ली…

डोंगरगढ़| राजपूत महिला समूह के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

51 minutes ago
CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

बालोद। जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा…

58 minutes ago
राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

डोंगरगढ़ , मोहारा सेवा सहकारी समिति में दो माह पहले सामने आए करोड़ों रुपए के…

1 hour ago