मध्य प्रदेश के बिजली कंपनी के मुख्यालय में साइबर हमलों में वृद्धि हुई है, खासकर

जबलपुर
 मध्य प्रदेश के बिजली कंपनी के मुख्यालय से प्रदेश भर के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर(State Load Dispatch Center) के सिस्टम पर अचानक साइबर हमले बढ़ गए हैं। ऐसा भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद हुआ है। हर दिन सौ से डेढ़ सौ बार साइबर हमले का प्रयास हुआ है।

हालांकि सुरक्षा के लिए लगे फायरवाल हर हमले को रोक कर अलर्ट कर रहे हैं। बिजली कंपनी के अधिकारी हर हमले पर नजर रखे हुए हैं और इसकी जानकारी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम समेत अन्य जांच एजेंसियों को भेज रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में ग्रिड के जरिए वितरण कंपनियों को बिजली आपूर्ति के प्रबंधन का काम स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर करता है।

हमले से बचने के लिए कर रखे हैं सुरक्षा इंतजाम

कंपनी ने साइबर हमलों से बचने के लिए सुरक्षा के इंतजाम कर रखे हैं। कई तरह की फायरवाल लगाई गई हैं, ताकि कोई भी अवांछित बग सर्वर में प्रवेश न कर सके। यह ऑटोमैटिक संचालित किया जाता है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद अचानक हमले बढ़े हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पहले जहां दो-चार साइबर हमले होते थे, पिछले तीन-चार दिनों से इनकी संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के सिस्टम में यदि साइबर अटैक कामयाब हुआ तो ग्रिड के जरिए वितरण कंपनियों तक बिजली आपूर्ति करना मुश्किल हो जाएगा।

इस संबंध में स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के अधीक्षण यंत्री राजेश गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने सारे सुरक्षा प्रबंध किए हुए हैं। फिलहाल हम सभी तरह के साइबर अटैक से सुरक्षित हैं। इसके पूर्व में भी स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में साइबर हमले के प्रयास हुए हैं, जिन्हें कंपनी के विशेषज्ञ नाकाम कर चुके हैं।

विदेशी आईपी एड्रेस से हुए थे हमले

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में लगातार साइबर हमले होते रहते हैं जिसको लेकर कंपनी प्रबंधन अत्यधिक फायरवाल का इस्तेमाल करती है। पिछले दिनों जो साइबर हमले हुए थे वे चाइना और अन्य विदेशी आईपी एड्रेस से हुए थे।

वर्तमान में जो साइबर हमले हो रहे हैं उनके आइपी एड्रेस जांच एजेंसी को दिए गए हैं। बिजली कंपनी केंद्रीय एजेंसी के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और उनके साथ हर जानकारी को साझा कर रही है।

ऊर्जा मंत्री ने दिए थे सतर्कता के निर्देश

मध्य प्रदेश की ऊर्जा मंत्री प्रदुम सिंह तोमर ने भी दो दिन पहले भोपाल में बिजली कंपनी के अधिकारियों को साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। केंद्रीय एजेंसी की तरफ से भी इस संबंध में दिशा निर्देश मिले हुए थे। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा है कि अपरिचित और अनजान बग पर प्रतिक्रिया न दें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

21 minutes ago
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…

26 minutes ago
जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…

31 minutes ago
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

1 hour ago
आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

भोपाल  जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…

1 hour ago
धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…

1 hour ago