दमोह-जबलपुर हाइवे ठप! मैरिज गार्डन की लापरवाही से लगा लंबा जाम, एंबुलेंस तक फंसी

दमोह
मध्य-प्रदेश में शनिवार रात दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर शादी समारोहों के कारण भारी जाम लग गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अव्यवस्था फैल गई। यह स्थिति तब और गंभीर हो गई जब जाम में एक एंबुलेंस फंस गई, जिसमें एक गंभीर मरीज को जबलपुर रेफर किया जा रहा था। सड़क के दोनों ओर वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग और मैरिज गार्डन में पर्याप्त पार्किंग स्थान की कमी के कारण लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम बन गया।

शहर के छह मैरिज गार्डन राधिका पैलेस, दमयंती मैरिज गार्डन, विद्या वाटिका, महावीर पैलेस, वृंदावन पैलेस, कृष्णा पैलेस और पवित्र बंधन मैरिज गार्डन में एक ही रात में विवाह समारोह आयोजित थे। समारोह में पहुंचे मेहमानों ने अपने वाहन सड़क पर खड़े कर दिए, जिससे दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पूरी तरह ठप हो गया। जाम में फंसे लोगों ने इस स्थिति के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए और पुलिस अधिकारियों को सूचित किया।
 
जानकारी मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे की कोशिशों के बाद रास्ता साफ किया गया और एंबुलेंस को आगे बढ़ने का मार्ग मिला। ट्रैफिक सामान्य होने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी को दी।

पार्किंग व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छहों मैरिज गार्डन संचालकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 270 और 285 के तहत मामला दर्ज किया गया। इन सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है।

गौरतलब है कि ऐसी स्थितियां हर साल शादी के सीजन में लगातार बनती हैं। प्रशासन और पुलिस बार-बार मैरिज गार्डन संचालकों को पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हैं, लेकिन अब तक किसी भी गार्डन में पर्याप्त पार्किंग नहीं बनाई गई। पुलिस और प्रशासन भी इस समस्या पर कठोर कार्रवाई नहीं कर पाए हैं, जिसके कारण हर वर्ष इसी तरह के हालात सामने आते हैं। इस वर्ष भी शादी का सीजन अभी शुरू ही हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में इसी तरह की स्थिति बने रहने की आशंका है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : CBI ने भिलाई में मारी रेड, पीएससी घोटाले में कार्रवाई …

CG : CBI ने भिलाई में मारी रेड, पीएससी घोटाले में कार्रवाई …

रायपुर। पीएससी घोटाले में सीबीआई ने बुधवार को पूर्व सचिव जेके धुव्र के यहां दबिश…

39 seconds ago
भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना…

46 minutes ago
पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सूखे पेयजल स्रोतों की…

52 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता प्रकृति से प्रेरित…

2 hours ago
CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…

2 hours ago
IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

 इंदौर  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में…

2 hours ago