छत्तीसगढ़

DCGI ने Bharat Biotech को इंट्रानैसल कोविड बूस्टर डोज के ट्रायल की दी मंजूरी, इससे होंगे ये फायदे

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) को अपनी इंट्रानैसल कोविड बूस्टर डोज (Intranasal Booster Dose) के ट्रायल को मंजूरी दी है। डीसीजीआई के विषय विशेषज्ञों की समिति ने वैक्सीन की तीसरे चरण के अध्ययन के लिए ‘इन-प्रिंसिपल’ मंजूरी दी है। देश में अपनी तरह का पहला बूस्टर डोज होगा। इसे लेकर लगभग तीन सप्ताह पहले अप्रूवल के लिए प्रोटोकॉल जमा करने को कहा गया है।

पांच हजार लोगों पर क्लिनिकल ट्रायल

इससे पहले भारत बायोटेक ने उन लोगों को बूस्टर डोज लगाने का प्रस्ताव दिया। जिन्हें पहले कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) का टीका लगाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत बायोटेक का लक्ष्य पांच हजार लोगों पर क्लिनिकल ट्रायल करने का है। जिनमें 2500 वो लोग शामिल होंगे, जिन्हें कोविशील्ड वैक्सीन लगी है। जबकि बाकी 2500 लोग कोवैक्सीन की खुराक वाले होंगे। दूसरी डोज और इंट्रानैसल बूस्टर डोज के बीच करीब छह माह का गैप होगा।

इंट्रानैसल कोविड बूस्टर से क्या फायदे होंगे?

इंट्रानैसल कोविड बूस्टर के जरिए जख्म और वायरस का खतरा कम हो जाएगा। नाक के जरिए वैक्सीन देने से बच्चों के टीकाकरण में सहूलियल होगी। फिलहाल टीका लगाने के लिए इंजेक्शन दिया जा रहा है। नेसल वैक्सीन आने से इसे इस्तेमाल करना आसान होगा। वह कोरोना महामारी को रोकने में मदद मिलेगी।

कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मार्केट अप्रूवल

कोवैक्सीन और कोविशील्ड को डीसीजीआई ने कुछ शर्तों के साथ मार्केट में बेचने के लिए अनुमति दे दी है। अब दोनों वैक्सीन निजी अस्पताल में उपलब्ध होंगी। हालांकि इनका इस्तेमाल सिर्फ 18 साल से अधिक आयु के लोगों पर करने की इजाजत होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब निजी अस्पताल कंपनियों से सीधे वैक्सीन खरीद सकते हैं, लेकिन उन्हें हर डोज का हिसाब रखना होगा। बिना कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के किसी को डोज देने का अधिकार नहीं होगा। जिस हॉस्पिटल या नर्सिंग होम्स में वैक्सीन लगेगी। उसकी जिम्मेदारी होगी कि वह वैक्सीन लगने के बाद होने वाले साइड इफेक्ट्स का रिकॉर्ड रखे। वैक्सीन मेडिकल स्टोर पर नहीं बिकेंगी।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

3 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

3 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

3 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

3 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

4 hours ago