कूनो में सबसे तेज दौड़ने वाले चीते पवन की मौत, चीतों की आजादी पर मंडराया खतरा

श्योपुर
कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है। नामीबिया से लाया गया चीता पवन मृत पाया गया है। इस घटना ने भारत के महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट चीता' को एक और बड़ा झटका दिया है। पिछले साल सितंबर में लाए गए आठ चीतों में से एक पवन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।

सूखे नाले के किनारे पड़ा था चीता

वन अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे पवन को झाड़ियों के बीच एक सूखे नाले के किनारे बेसुध पड़ा पाया गया। शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं थे। मौत का असली कारण जानने के लिए पशु चिकित्सकों के एक दल द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

मुरैना जिले में मिला शव

सूत्रों के मुताबिक, पवन मुरैना जिले में स्थित एक नाले में मृत पाया गया था। वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने सोशल मीडिया पर पवन की मौत की खबर साझा करते हुए दावा किया कि चीता पवन नाले में मृत पाया गया था, लेकिन KNP ने इसकी जानकारी कई घंटों तक नहीं दी।

पवन की मौत पर कई सवाल

उन्होंने आगे कहा कि सबसे मजबूत चीते 'पवन' की मौत ने KNP पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और वहां रह रहे अन्य चीतों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। पवन अन्य चीतों में सबसे मजबूत और फुर्तीला था। यही वजह थी कि उसे खुले जंगल में घूमने के लिए छोड़ा गया था। यह इस प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ा झटका है, जिसकी जांच की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

7 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

8 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

8 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

8 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

8 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

8 hours ago