उज्जैन
प्रदेश के नए घोषित मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज सुबह 10.30 बजे भोपाल में लाल परेड ग्राउंड पर पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में उनका पूरा परिवार (पत्नी, बच्चे, भाई-बहन) मुख्य रूप से शामिल होगा। बहन कलावती यादव ने बताया कि परिवार ने आज सुबह ही भोपाल पहुंचना तय किया है।
भाभी सीमा, भतीजा डा. अभिमन्यु भोपाल में ही हैं। भतीजी डा.आकांक्षा और एलएलबी कर रहा भतीजा वैभव अभी उज्जैन में ही हैं। इधर, पार्टी कार्यालय लोक शक्ति भवन पर भी मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा।
मालूम हो कि डा. मोहन यादव, उज्जैन से छह बार पार्षद का चुनाव जीतीं मौजूदा नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव के छोटे भाई हैं। यह कहना कतई गलत न होगा कि राजनीति में उनकी बहन वरिष्ठ हैं, निश्चित ही डा. मोहन को अपना राजनीतिक करियर आगे बढ़ाने में बहन का साथ और मार्गदर्शन भी मिलता रहा है। अपने भाई के सीएम बनने से पूरा परिवार बेहद खुश है।
रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…
रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है।…
जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर…
रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी…
वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी…
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…